छपरा से पटना के बीच चलेंगी चार जोड़ी ट्रेनें

Updated at : 28 Feb 2019 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
छपरा से पटना के बीच चलेंगी चार जोड़ी ट्रेनें

छपरा : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के क्लास ए स्टेशनों में शुमार छपरा जंक्शन पर यात्री सुविधाओं की बढ़ोतरी करते हुए बुधवार को लिफ्ट तथा वाशिंग पिट के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर सांसद राजीव प्रताप रूडी द्वारा छपरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 4 एवं 5 पर नवनिर्मित लिफ्ट, नवनिर्मित […]

विज्ञापन
छपरा : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के क्लास ए स्टेशनों में शुमार छपरा जंक्शन पर यात्री सुविधाओं की बढ़ोतरी करते हुए बुधवार को लिफ्ट तथा वाशिंग पिट के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस मौके पर सांसद राजीव प्रताप रूडी द्वारा छपरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 4 एवं 5 पर नवनिर्मित लिफ्ट, नवनिर्मित वाशिंग पिट तथा वर्तमान वाशिंग पिट के विस्तार का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर सारण के सांसद रूडी ने कहा कि भारतीय रेल दुनिया भर की सबसे बड़ी सरकारी संस्था है.
छपरा जंक्शन पर आये दिन यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी हो रही है. अभी और कई सुविधाएं छपरा जंक्शन के यात्रियों को मिलेंगी. इससे पहले भी जंक्शन पर एस्केलेटर, सर्कुलेटिंग एरिया का उन्नयन के साथ-साथ जंक्शन पर 100 फुट ऊंचा तिरंगा व अन्य कार्य किये गये हैं. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही छपरा जंक्शन के उत्तरी दिशा में दूसरा प्रवेश द्वार भी बनेगा.
इसके अलावा उन्होंने जिले में चल रहीं कई और योजनाओं का जिक्र किया और सरकार की उपलब्धि गिनायी. सभा को संबोधित करते हुए सीनियर डीसीएम आरसी श्रीवास्तव ने कहा कि 52 लाख रुपये की लागत से निर्मित लिफ्ट को छपरा जंक्शन के यात्रियों को समर्पित किया गया. इस लिफ्ट के चालू हो जाने से यात्री आसानी से प्लेटफाॅर्म संख्या 4 और 5 पर आ जा सकते हैं. सबसे ज्यादा सुविधा बुजुर्ग यात्रियों की होगी.
पहले प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट नहीं होने से सीढ़ी चढ़कर इस पार से उस पार जाना पड़ता था. साथ ही साथ अब दिव्यांगों, वृद्ध एवं अशक्त यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने में बहुत सुविधा होगी. इसके अलावा छपरा जंक्शन पर पांच करोड़ 73 लाख की लागत से बने दूसरे पिट का भी उद्घाटन किया गया.
इस वाशिंग पिट का निर्माण 29 सितंबर, 2014 को प्रारंभ हुआ था जो 31 दिसंबर, 2018 को बनकर तैयार हो गया. इसके साथ ही पुराने वाशिंग पिट के 65 मीटर विस्तार के कार्य का भी उद्घाटन हुआ. इसके तहत अब छपरा जंक्शन पर 26 कोचों वाली गाड़ियों का मेंटेनेंस हो सकेगा. पहले इसकी क्षमता सिर्फ 22 कोच वाली गाड़ियों की थी. नये वाशिंग पीट के निर्माण एवं विस्तार होने से टर्मिनेटिंग एवं ओरिजिनेटिंग गाड़ियों के रखरखाव में सुविधा होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन