ePaper

छपरा : पड़ोस का एक युवक ने चार वर्षीया बच्ची से किया दुष्कर्म

Updated at : 15 Oct 2018 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
छपरा : पड़ोस का एक युवक ने चार वर्षीया बच्ची से किया दुष्कर्म

छपरा (सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चार वर्षीया एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया. इसकी प्राथमिकी रविवार को महिला थाने में दर्ज करायी गयी. पीड़ित बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है और उसकी मेडिकल जांच करायी गयी. बताया जाता है कि बच्ची अपने घर के बाहर शनिवार की देर […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चार वर्षीया एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया. इसकी प्राथमिकी रविवार को महिला थाने में दर्ज करायी गयी. पीड़ित बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है और उसकी मेडिकल जांच करायी गयी. बताया जाता है कि बच्ची अपने घर के बाहर शनिवार की देर शाम खेल रही थी.
तभी पड़ोस का एक युवक दूध, मलाई, चॉकलेट खिलाने का प्रलोभन देकर घर से कुछ दूर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची रोते-बिलखते घर पहुंची. उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था, जिसे देखकर मां ने पूछा तो बच्ची ने पूरी बात बतायी. पिता उसे लेकर महिला थाने पहुंचे, जहां नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन