GT vs KKR 2026 : आईपीएल सीजन 19 के अबतक के सफर को देखें, तो हम पाएंगे कि आईपीएल का खिताब अबतक सबसे अधिक बार जीतने वाली तीनों टीमें बहुत ही खराब स्थिति में हैं और प्वाइंट टेबल में इन तीनों का स्थान नीचे से 1,2,3 यानी 10वां, 9वां और 8वां है. केकेआर की टीम अबतक 6 मैच खेल चुकी है, लेकिन एक भी जीत उसके खाते में नहीं आई है. केकेआर की क्यों हो रही है फजीहत केकेआर की टीम इस आईपीएल में अपने लय में नजर नहीं आ रही है. उनकी बैटिंग, बाॅलिंग और रणनीति सबकुछ बेदम नजर आ रहे हैं. बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों अपने रिदम में नहीं दिख रहे हैं. ओपनर बहुत जल्दी आउट हो रहे हैं, जिसकी वजह से मिडिल ऑर्डर पर दबाव बहुत अधिक बन जाता है. इस वजह से टीम बैकफुट पर नजर आती है और खिलाड़ी खुलकर खेल नहीं पाते हैं. प्लेइंग इलेवन में भी लगातार बदलाव किया जा रहा है, बावजूद इसके टीम एक अदद जीत के लिए तरस रही है और लगातार 3 मैच में हार चुकी है. क्रमांकविरोधी टीमतारीखपरिणाम1Mumbai Indians (मुंबई इंडियंस)29 मार्च6 विकेट से हार2Sunrisers Hyderabad (सनराइजर्स हैदराबाद)2 अप्रैल65 रन से हार3Punjab Kings (पंजाब किंग्स)6 अप्रैलबारिश के कारण रद्द4Lucknow Super Giants (लखनऊ सुपर जायंट्स)9 अप्रैल3 विकेट से हार5Chennai Super Kings (चेन्नई सुपर किंग्स)14 अप्रैल32 रन से हार6Gujarat Titans (गुजरात टाइटंस)17 अप्रैल5 विकेट से हार मुंबई के ऑलराउंडर्स मैच विनर नहीं बन पा रहे 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने इस बार जब जीत से शुरुआत की, तो उनके फैंस को लगा कि इस बार टीम कुछ खास करेगी. मुंबई ने 29 मार्च को खेले गए मैच में कोलकाता को 6 विकेट से हराया था. गौर करने वाली बात यह है कि इस जीत के बाद मुंबई ने कुल खेले गए 5 मैच में से चार को गंवा दिया. रोहित शर्मा की कप्तानी का अभाव भी टीम को परेशान कर रहा है. हार्दिक नए कप्तान हैं और उनकी रणनीति बहुत कारगर होती नहीं दिख रही है. वहीं हार्दिक, मिशेल सेंटनर, विल जैक्स और नमन धीर जैसे ऑलराउंडर्स कुछ कमाल नहीं कर पा रहे हैं. उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही ढीली नजर आ रही है, जिसकी वजह से टीम फिसड्डी साबित हो रही है. क्रमांकविरोधी टीमतारीखपरिणाम1Kolkata Knight Riders (कोलकाता नाइट राइडर्स)29 मार्च6 विकेट से जीत2Delhi Capitals (दिल्ली कैपिटल्स)4 अप्रैल6 विकेट से हार3Rajasthan Royals (राजस्थान रॉयल्स)7 अप्रैल27 रन से हार4Royal Challengers Bengaluru (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)12 अप्रैल18 रन से हार5Punjab Kings (पंजाब किंग्स)16 अप्रैल7 विकेट से हार चेन्नई की चमक भी पड़ी फीकी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी मुंबई की तरह की आईपीएल का खिताब 5 बार अपने नाम किया है, लेकिन इस बार वे अपने थाला महेंद्र सिंह धोनी को बहुत मिस कर रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी इस आईपीएल में अबतक मैदान पर नजर नहीं आए हैं. इस वजह से उनकी कप्तानी और मैदान पर परिस्थितियों के अनुसार किए गए निर्णय से टीम वंचित है. गेंदबाज और बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं. हालांकि शुरुआत के बाद टीम कुछ संभली है, लेकिन इन तरह के खेल में खिताब जीतना बहुत कठिन होगा. चेन्नई ने अबतक 5 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 में उसे हार मिली है जबकि बाद में खेले गए दो मैच, जो दिल्ली और केकेआर के साथ खेले गए उनमें टीम जीती है. क्रमांकविरोधी टीमतारीखपरिणाम1Rajasthan Royals (राजस्थान रॉयल्स)30 मार्च8 विकेट से हार2Punjab Kings (पंजाब किंग्स)3 अप्रैल5 विकेट से हार3Royal Challengers Bengaluru (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)5 अप्रैल43 रन से हार4Delhi Capitals (दिल्ली कैपिटल्स)11 अप्रैल23 रन से जीत5Kolkata Knight Riders (कोलकाता नाइट राइडर्स)14 अप्रैल32 रन से जीत ये भी पढ़ें : GT vs KKR: रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने केकेआर को 5 विकेट से हराया, चमके गिल IPL 2026: इंग्लैंड का एक और खिलाड़ी हुआ बाहर, इस बार GT को लगा झटका