रेलवे के बच्चों को मिलेगी हॉस्टल की सुविधा

Updated at : 01 Sep 2018 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे के बच्चों को मिलेगी हॉस्टल की सुविधा

छपरा(सारण) : रेलवे प्रशासन ने छपरा जंक्शन समेत आसपास के स्टेशनों के रेल कर्मियों के बच्चों की शैक्षणिक सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के भिलाई में रेलवे हॉस्टल की सुविधा प्रदान की जायेगी. रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वैसे रेल कर्मियों के बच्चों को, जो 12वीं कक्षा के छात्र हैं […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : रेलवे प्रशासन ने छपरा जंक्शन समेत आसपास के स्टेशनों के रेल कर्मियों के बच्चों की शैक्षणिक सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के भिलाई में रेलवे हॉस्टल की सुविधा प्रदान की जायेगी. रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वैसे रेल कर्मियों के बच्चों को, जो 12वीं कक्षा के छात्र हैं और जो विभिन्न प्रकार के प्रवेश परीक्षा जैसे-इंजीनियरिंग और मेडिकल के कोचिंग करने वाले छात्र, 10वीं एवं 12वीं कक्षा के अध्ययनरत छात्र, स्नातक और परास्नातक के छात्र, पांचवीं और नौवीं कक्षा के छात्र व ऐसे छात्र जो इस प्रकार की शिक्षा ग्रहण कर रहें है, को एवं कोचिंग करने वाले छात्रों को हॉस्टल देने में प्राथमिकता दी जायेगी. हॉस्टल का चार्ज बहुत ही कम रखा गया है. मेस का न्यूनतम खर्च छात्र को वहन करना होगा. यह हॉस्टल दुर्ग, भिलाई नगर व रायपुर से लगभग 12 से 18 किमी. की दूरी पर एरिया मैनेजर कार्यालय, भिलाई के प्रथम तल पर स्थित है.

हॉस्टल में छात्रों को रहने, खाने और अन्य सुविधाओं की विभिन्न प्रकार की व्यवस्था उपलब्ध है. हॉस्टल की सुविधा उन्हीं छात्रों को दी जायेगी, जिन्हें स्टाफ बेनिफिट फंड से कोई सहायता नहीं प्राप्त होती है. उन्होंने बताया कि इच्छुक रेलकर्मी अपने बच्चों के लिए छात्र और अपने विवरण के आवेदन को अपने कार्यालय से अग्रसारित कराकर वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी(आरपी), मुख्य कार्मिक अधिकारी के पास आवेदन कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन