सारण के युवक की फुलवारीशरीफ में कूच कर हत्या, दो आरोपित धराये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2018 2:47 AM
फुलवारीशरीफ/छपरा : फुलवारीशरीफ के संपतचक के इलाहीबाग में आईपीएल सट्टेबाजी के पचास हजार रुपये के लिए दो दोस्तों ने मिलकर अपने एक दोस्त की कुदाल और ईंट से कूच-कूच कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी. हत्या के बाद भाग रहे दोनों हत्यारे दोस्त कुंदन और जितेंद्र को ग्रामीणों ने मौके से ही पकड़ा और जमकर […]
फुलवारीशरीफ/छपरा : फुलवारीशरीफ के संपतचक के इलाहीबाग में आईपीएल सट्टेबाजी के पचास हजार रुपये के लिए दो दोस्तों ने मिलकर अपने एक दोस्त की कुदाल और ईंट से कूच-कूच कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी. हत्या के बाद भाग रहे दोनों हत्यारे दोस्त कुंदन और जितेंद्र को ग्रामीणों ने मौके से ही पकड़ा और जमकर पिटाई करने के बाद गोपालपुर थाना पुलिस को सौंप दिया. सोमवार की अहले सुबह करीब छह बजे हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की शिनाख्त स्थानीय रवि भूषण के पुत्र सुमंत भूषण (22) के रूप में होते ही परिजनों में कोहराम मच गया. हत्या की वारदात जंगल में आग की तरह पूरे इलाके में फैली और घटनास्थल इलाहीबाग सूर्य मंदिर के पास सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दोनों हत्यारे को जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










