ePaper

बिहार : JPU में शोक, स्नातक की परीक्षा स्थगित, 17 को होनेवाली परीक्षा अब 27 अगस्त को होगी

Updated at : 17 Aug 2018 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : JPU में शोक, स्नातक की परीक्षा स्थगित, 17 को होनेवाली परीक्षा अब 27 अगस्त को होगी

छपरा : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जयप्रकाश विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो हरिकेश सिंह की अध्यक्षता में शोक मनाते हुए शुक्रवार को आयोजित होनेवाली स्नातक सत्र 2015-18 तथा सत्र 2016-19 पार्ट-1 के सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. मालूम हो कि 17 अगस्त को पहली पाली में बिजनेस इकोनॉमिक्स […]

विज्ञापन

छपरा : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जयप्रकाश विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो हरिकेश सिंह की अध्यक्षता में शोक मनाते हुए शुक्रवार को आयोजित होनेवाली स्नातक सत्र 2015-18 तथा सत्र 2016-19 पार्ट-1 के सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा स्थगित कर दी गयी है.

मालूम हो कि 17 अगस्त को पहली पाली में बिजनेस इकोनॉमिक्स व होमसाइंस तथा दूसरी पाली में राजनीति विज्ञान की परीक्षा होनी थी. कुलपति के निर्देशानुसार, अब ये परीक्षाएं 27 अगस्त को निर्धारित समयानुसार आयोजित की जायेंगी. अन्य दिनों की परीक्षाएं अपने निर्धारित शिड्यूल पर ही ली जायेंगी. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर सात दिनों का राजकीय शोक घोषित है. उनकी स्मृति में विवि के सीनेट हॉल व विभिन्न कॉलेजों में शोकसभा आयोजित की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन