सब स्टेशन की व्यवस्था पर भी उठ रहे हैं सवाल

एकमा : बुधवार की रात्रि एकमा पावर सब स्टेशन में हुई तोड़-फोड़ का कारण पावर सब स्टेशन से अनियमित विद्युत आपूर्ति के साथ साथ एकमा के जेई गौतम कुमार का गैरजिम्मेदार रवैया भी है. भले ही लोग इस बारे में खुली जुबान से कुछ नहीं कह रहे मगर बुधवार की देर रात्रि जब लोग पावर […]
एकमा : बुधवार की रात्रि एकमा पावर सब स्टेशन में हुई तोड़-फोड़ का कारण पावर सब स्टेशन से अनियमित विद्युत आपूर्ति के साथ साथ एकमा के जेई गौतम कुमार का गैरजिम्मेदार रवैया भी है. भले ही लोग इस बारे में खुली जुबान से कुछ नहीं कह रहे मगर बुधवार की देर रात्रि जब लोग पावर सब स्टेशन में घुसे तो वो जेई को ही ढूंढ़ रहे थे मगर जेई नहीं मिले.
स्थानीय लोगों का कहना है कि एकमा जेई छपरा में रहकर ही अपनी ड्यूटी बजा लेते हैं. वही उनका फोन न उठाना तो आम बात है. लोग बिजली के करेंट से मर जाते है लेकिन जेई साहब का फोन नहीं उठता. एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एकमा पावर सब स्टेशन के कर्मियों के साथ बीती रात जो मारपीट हुई है उसके जिम्मेदार एकमा जेई ही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




