डबल डेकर फ्लाईओवर का शिलान्यास आज
Updated at : 11 Jul 2018 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

सीएम के आगमन को लेकर अफसरों ने कीं तैयािरयां, चाक-चौबंद होगी सुरक्षा छपरा (सदर) : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को छपरा में 916 करोड़ की दो योजनाओं का क्रमश: शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. इनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, परिवहन मंत्री नंदकिशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के अलावे, सारण के […]
विज्ञापन
सीएम के आगमन को लेकर अफसरों ने कीं तैयािरयां, चाक-चौबंद होगी सुरक्षा
छपरा (सदर) : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को छपरा में 916 करोड़ की दो योजनाओं का क्रमश: शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.
इनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, परिवहन मंत्री नंदकिशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के अलावे, सारण के सांसद राजीव प्रताप रुडी, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, अन्य विधायक के अलावे पुल निर्माण निगम व सड़क निर्माण के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे.
411 करोड़ की लागत से छपरा शहर में प्रस्तावित डबल डेकर फ्लाईओवर का शिलान्यास और 504 करोड़ 99 लाख की लागत से निर्मित 64.71 किलोमीटर निर्मित राज्य उच्च पथ संख्या 90 का लोकार्पण शामिल है.
यह पथ गोपालगंज जिले के महमदपुर से प्रारंभ होकर मशरक होते हुए छपरा बाजार समिति के निकट एनएच 19 से जुड़ेगा. वहीं गोपालगंज में एनएच 28 से जुड़ेगा. सात मीटर चौड़े इस एसएच के दोनों तरफ ढ़ाई-ढ़ाई मीटर के फुटपाथ वाले इस एसएच के चालू हो जाने से बिहार और उत्तरप्रदेश के लाखों निवासियों के लिए एक नया मार्ग शुरू हो जायेगा.
दोपहर 12 बजे तक मुख्यमंत्री आयेंगे व दो बजे पुन: वापस जायेंगे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर के द्वारा छपरा हवाई अड्डा पहुंचेगे. पुन: वहां से पुलिस लाइन में निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर पहुंच शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न करने के बाद आम सभा में सारण के लोगों को संबोधित करेंगे.
डीएम सुब्रत कुमार सेन के अनुसार मुख्यमंत्री के शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर सरकार से पूरे कार्यक्रम के आधार पर ही आवश्यक तैयारियां की जा रही है.
सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हवाई अड्डे से लेकर कार्यक्रम स्थल तक
मुख्यमंत्री के 11 जुलाई को दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक कार्यक्रम को लेकर हवाई अड्डा मैदान से लेकर पुलिस लाइन मैदान तक सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये है. मुख्यमंत्री के सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन के द्वारा चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गयी है.
उधर कार्यक्रम को लेकर हवाई अड्डा मैदान से लेकर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम स्थल तक सड़क के दोनों तरफ बैरिकेटिंग की व्यवस्था की गयी है. वहीं कार्यक्रम स्थल पर डीएम सुब्रत कुमार सेन, पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय के नेतृत्व में भवन निर्माण विभाग व अन्य तकनीकी विभागों के पदाधिकारी तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे देखे गये.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 11 जुलाई को छपरा में कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सारण रेंज के डीआइजी विजय कुमार वर्मा, सारण के डीएम सुब्रत कुमार सेन, पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने संयुक्त रूप से सभी वरीय प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की. इस दौरान सभी को हर समय तथा हर स्थल पर निर्धारित दायुत्व के निर्वहन के लिये ससमय अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित होने तथा निर्धारित कार्य को निपटाने का निर्देश दिया है.
इस दौरान सुरक्षा में लगे पदाधिकारियों को पूरी तरह से अपना आंख और कान खोलकर रखने तथा किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी नजर रखने का निर्देश दिया गया. इस दौरान डीडीसी रोशन कुशवाहा,एडीएम अरूण कुमार, सदर एसडीओ चेतनारायण राय, एसपी सुरेंद्र कुमार सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




