ePaper

बिहार : छपरा में बेखौफ अपराधियों ने 50 वर्षीय व्यक्ति को मारी गोली, मौत

Updated at : 08 Jul 2018 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : छपरा में बेखौफ अपराधियों ने 50 वर्षीय व्यक्ति को मारी गोली, मौत

छपरा : बिहार में सारण जिले के नगरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग बजार पर बस स्टैंड के समीप हथियारबंद अपराधियों ने एक व्यक्ति को देर रात्रि को सरेआम गोली मारदीऔर मौके से भाग निकले. गोली लगने से मौके पर ही उक्त व्यक्ति की मौत हो गयी.मृतककीपहचान खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग गांव के स्वर्गीय मोहन […]

विज्ञापन

छपरा : बिहार में सारण जिले के नगरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग बजार पर बस स्टैंड के समीप हथियारबंद अपराधियों ने एक व्यक्ति को देर रात्रि को सरेआम गोली मारदीऔर मौके से भाग निकले. गोली लगने से मौके पर ही उक्त व्यक्ति की मौत हो गयी.मृतककीपहचान खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग गांव के स्वर्गीय मोहन महतो का 50 वर्षीय पुत्र किशुन महतो के रूप मेंकीगयी है.

वहीं, गोलियों की तड़तड़ाहट से घटना के समय अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. आसपास के लोगों को गोलियों की आवाज सुनाई दिया तो पहुंचे इस घटना की बाद स्थानीय लोगों ने खैरा थाना को सूचना दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची खैरा थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी है. घटना क्यों घटी और किस अपराधी गिरोह ने घटना को अंजाम दिया यह पता नहीं चल सका है.

उधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति का जमीनी विवाद बताया हटा है. वहीं उक्त व्यक्ति रात्रि का खाना खाकर आकर सोया हुआ था तब तब अचानक यह घटना घट गया. वहीं इस मामले में खैरा थाना पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है. उक्त व्यक्ति खोदाईबाग का स्वर्गीय मोहन महतो का 50 वर्षीय पुत्र किशुन महतो बताये जाते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन