सिंदूर दान के बाद दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत, दुल्हन ने शादी मानने से ही कर दिया इन्कार और उसके बाद...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2018 10:21 PM
सारण : बिहारमें सारणके सोनपुर में लड़के वाले को बंधक बनाने, पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा है. थानाध्यक्ष राम सिद्धेश्वर आजाद ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में सोनपुर थाने के चित्रसेनपुर गांव के मनोज महतो तथा शैलेश महतो एवं गड़खा थाना […]
सारण : बिहारमें सारणके सोनपुर में लड़के वाले को बंधक बनाने, पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा है. थानाध्यक्ष राम सिद्धेश्वर आजाद ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में सोनपुर थाने के चित्रसेनपुर गांव के मनोज महतो तथा शैलेश महतो एवं गड़खा थाना के जीउत महतो शामिल है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार डेरनी थाने से सोनपुर थाने के चित्रसेनपुर गांव मे एक बरात आयी हुई थी. हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी भी संपन्न हो चुका था. इसी बीच एक ठनके ने सबकुछ ठीक-ठाक चल रहे शादी समारोह को एक झटके में समाप्त कर दिया. लड़की का सिंदूर दान हो चुका था. इसी बीच बादल के ठनके का आवाज जोर से हुआ और लड़के ने इस तरह की हरकत की जैसे वह किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो. फिर क्या था लड़की ने शादी मानने से इन्कार ही नहीं किया, बल्कि लड़के के साथ जाने से भी इन्कार कर दिया. लड़की वाले लड़की के साथ रहने से इन्कार करने पर दहेज के रुपये वापस करने की मांग करने लगे.
ये भी पढ़ें…बरात में डांस करने के विवाद में युवक की हत्या के बाद बवाल, उग्र भीड़ ने दुल्हन व उसके पूरे परिवार को पीटा
लड़के वाले का कहना था कि जितना रुपया आपने दिया है, उससे अधिक रुपये का आभूषण बनाकर हमने दिया है. इसी को लेकर विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि लड़की वाले लड़के वालों के साथ-साथ बराती तथा गाड़ी चालक को बंधक बनाने के साथ-साथ गाड़ी को जब्त कर लिया. मामला पुलिस तक पहुंचा. पुलिस ने जब स्थल पर पहुंच कर मामले को निपटाने का प्रयास किया कि लड़की वाले उग्र हो गये और पुलिस की गाड़ी को भी रोक लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सोनपुर थाने को सूचित कर पुलिस बल की मांग की गयी. आक्रोशित लोगों ने पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










