गार्ड को बंधक बना लूटी लाखों की संपत्ति

Updated at : 21 Jun 2018 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
गार्ड को बंधक बना लूटी लाखों की संपत्ति

दाउदपुर बीएसएनल टावर में लूट की घटना को दिया गया अंजाम दाउदपुर (मांझी) : छपरा-सीवान मुख्य मार्ग स्थित दाउदपुर बीएसएनल टावर में मंगलवार की रात आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मी की पिटाई कर दी. इसके बाद एक कमरे में बंधक बना कर लाखों रुपये की संपत्ति लूट ली और फरार […]

विज्ञापन

दाउदपुर बीएसएनल टावर में लूट की घटना को दिया गया अंजाम

दाउदपुर (मांझी) : छपरा-सीवान मुख्य मार्ग स्थित दाउदपुर बीएसएनल टावर में मंगलवार की रात आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मी की पिटाई कर दी. इसके बाद एक कमरे में बंधक बना कर लाखों रुपये की संपत्ति लूट ली और फरार हो गये. घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस व विभागीय अधिकारी को कर्मी ने दी.
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच घटना का जायजा लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि ड्यूटी में तैनात शोभनाथ यादव को रात्रि करीब एक बजे के करीब अचानक मुख्य गेट का ताला तोड़ पिकअप वाहन के साथ करीब सात की संख्या में मुंह बांधे अपराधी टॉवर परिसर में घुसे. रात्रि ड्यूटी के दौरान कैंपस में टहल रहे शोभनाथ यादव को अपराधियों ने पकड़ जमकर पिटाई करते हुए टावर के एक कमरे में बंद कर दिया. उसके बाद अपराधियों ने टावर की 18 बैटरियों को खोलकर चार पहिया वाहन पर लोड किया.
साथ ही कर्मी का मोबाइल व साइकिल भी लेकर फरार हो गये. बुधवार की अहले सुबह जब क्षेत्र के युवा दौड़ने निकले तो टावर का मेन गेट खुला पाकर पानी पीने गये. वहां कमरे में बंद शोभनाथ ने आवाज लगा कर बाहर की कुंडी खुलवायी. वहीं टावर के कर्मी कृष्णा शर्मा ने बताया कि टावर में कंपनी के द्वारा ठेकेदार के माध्यम से बैटरी लगायी जाती है. इसकी कीमत लगभग एक लाख से अधिक का अनुमान है. इस संबंध में दाउदपुर प्रभारी दारोगा बिजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन