चोरी की नौ बाइकों के साथ चार धराये

Updated at : 20 Jun 2018 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी की नौ बाइकों के साथ चार धराये

छपरा (सारण) : लूट व चोरी की नौ बाइकों के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार करने में सारण पुलिस ने महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है. अपराधियों के पास से दो बाइकों के इंजन, चेचिस व अन्य पार्ट्स भी बरामद किये गये हैं. इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने नगर थाना में आयोजित […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : लूट व चोरी की नौ बाइकों के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार करने में सारण पुलिस ने महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है. अपराधियों के पास से दो बाइकों के इंजन, चेचिस व अन्य पार्ट्स भी बरामद किये गये हैं. इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने नगर थाना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मंगलवार को दी. उन्होंने बताया कि नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चारों अपराधियों को गिरफ्तार किया.

उन्होंने बताया कि न्यायालय के गेट के पास अपराधी धर्मेंद्र साह को एक मोटर साइकिल का लॉक तोड़ते हुए एक सप्ताह पहले देखा गया. वह पुलिस को देख कर भागने लगा. एक बाइक पर सवार होकर एक सहयोगी के साथ फरार हो गया. भागने वाले अपराधी की पहचान सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर की गयी है. इसके बाद नगर थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजीव नयन कुमार सिंह के नेतृत्व में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिया गया.

इसी दौरान सोमवार की रात में दोनों अपराधियों धर्मेंद्र कुमार साह और विश्वकर्मा राय को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने अनिल राय तथा नन्हकू राय को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार चारों अपराधी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढा गांव के निवासी हैं. इनमें साढा मठिया गांव के भोला साह के पुत्र धर्मेंद्र कुमार साह, साढ़ा बाजार समिति ललिता राय के पुत्र विश्वकर्मा राय, राजकुमार राय के पुत्र अनिल राय तथा जगदीश राय के पुत्र नन्हकू राय आदि शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि दो चेचिस तथा एक इंजन को भी बरामद किया गया है. एक चेचिस मढ़ौरा के एक व्यक्ति की है और एक इंजन का नंबर घिसा हुआ है. पल्सर पर गलत नंबर का उपयोग किया जा रहा था. दो बाइकों में चोरी की बाइक के पार्ट्स लगाये गये हैं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार धर्मेंद्र साह कुख्यात अपराधी है और सभी अपराधी मुख्य रूप से बाइक लूटने व चोरी करने के बाद उसके पार्ट्स को फेरबदल कर शराब के धंधे में इस्तेमाल करने वालों के हाथों बेचते हैं.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी धर्मेंद्र कुमार साह कुख्यात सरगना विक्की साह के गिरोह का सक्रिय सदस्य है. उन्होंने बताया कि अपराधियों को गिरफ्तार करने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस मामले में नगर थाना में चारों अपराधियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है और गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसका काल डिटेल्स भी खंगाला जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन