पैथोलॉजी का संचालन सीएचसी में करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

मांझी(सारण) : मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने शनिवार को पहुंचे सदर एसडीओ उस समय दंग रह गये, जब अस्पताल परिसर के अंदर अवैध पैथोलाजी चलते हुए पाया. सदर एसडीओ ने छापेमारी के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कई अनियमितताएं पायीं. स्वास्थ्य प्रबंधक,फार्मासिस्ट समेत कई कर्मी बिना सूचना के गायब मिले. अस्पताल से […]
मांझी(सारण) : मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने शनिवार को पहुंचे सदर एसडीओ उस समय दंग रह गये, जब अस्पताल परिसर के अंदर अवैध पैथोलाजी चलते हुए पाया. सदर एसडीओ ने छापेमारी के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कई अनियमितताएं पायीं. स्वास्थ्य प्रबंधक,फार्मासिस्ट समेत कई कर्मी बिना सूचना के गायब मिले. अस्पताल से उन्होंने अवैध पैथोलॉजी का संचालन सीएचसी में करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश भी दिया.
हालांकि एसडीओ को देखते ही लैब संचालक लैब बंद कर फरार हो गया. इस दौरान पुलिस ने लैब संचालक की एक मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है. सरकारी अस्पताल में निजी पैथोलॉजी चलने की शिकायत मांझी के समाजसेवी महेश्वर सिंह ने जिलाधिकारी सहित कई पदाधिकारियों से की थी. जिसपर जिलाधिकारी ने एसडीओ को औचक छापेमारी कर आवश्यक कारवाई करने का निर्देश दिया था. एसडीओ ने अस्पताल परिसर में इलाज कराने आये मरीजों से पैथोलॉजी के बारे में पूछताछ की. पूछताछ में थाना बाजार निवासी कमलावती देवी ने बताया कि अपने बेटे का इलाज कराने अस्पताल आयी हूं.
पैथोलॉजिक्ल जांच के लिए 350 रुपयों की मांग की गयी है. बिनटोलीया गांव निवासी सुनील राम ने बताया कि इलाज कराने आये थे. डॉक्टरों ने जांच लिख दी. जांच के लिए गया तो, रुपयों की मांग की गयी. रुपया नहीं होने के कारण वापस चला गया. आज दुबारा जांच कराने आया हूं. बंगरा गांव की पिंकी देवी ने भी बताया कि जांच के लिए 400 सौ रुपया ले लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




