बैंक प्रबंधक पर धोखाधड़ी का दर्ज किया गया मामला

Updated at : 07 Jun 2018 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक प्रबंधक पर धोखाधड़ी का दर्ज किया गया मामला

छपरा(कोर्ट) : मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली निवासी अरविंद कुमार कुशवाहा की पत्नी पूनम देवी ने मशरक के पकड़ी स्थित केनारा बैंक के प्रबंधक व सहायक प्रबंधक पर जालसाजी का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध सीजेएम न्यायालय में एक मामला दर्ज कराया है. अपने आरोप में महिला ने कहा है कि उसके पति जो विदेश […]

विज्ञापन

छपरा(कोर्ट) : मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली निवासी अरविंद कुमार कुशवाहा की पत्नी पूनम देवी ने मशरक के पकड़ी स्थित केनारा बैंक के प्रबंधक व सहायक प्रबंधक पर जालसाजी का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध सीजेएम न्यायालय में एक मामला दर्ज कराया है. अपने आरोप में महिला ने कहा है कि उसके पति जो विदेश में नौकरी करते हैं और उन दोनों के नाम से केनारा बैंक में संयुक्त खाता है. उसने 1 जून को अपने ससुर को पासबुक अधतन कराने के लिए बैंक भेजी तो पता चला कि 12 दिसंबर से लेकर उस दिन के बीच उसके खाते से लगभग 2 लाख रुपये की निकासी कर ली गयी है.

स्टेटस निकालने पर ज्ञात हुआ कि किसी भरत सिंह के नाम पर 1 लाख 45 हजार और 25 हजार ब्रजकिशोर यादव के नाम पर ट्रांसफर किया गया है और 25 हजार की नकद निकासी की गयी है.

जब प्रबंधक से इसकी पूरी जानकारी मांगी तो पहले आनाकानी किये जब दबाव बनाया तो गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दोनों को बैंक से निकाल दिया. जब वे लोग थाना गये तो वे लोग वहां बैठे थे और वहां से भी भगवा दिया. तब लिखित शिकायत एसपी से किया परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई तब कोर्ट में मामला दर्ज करायी हूं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन