आग से वन विभाग द्वारा लगाये गये सैकड़ों पौधे नष्ट

Updated at : 07 Jun 2018 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
आग से वन विभाग द्वारा लगाये गये सैकड़ों पौधे नष्ट

एकमा : पर्यावरण की रक्षा के लिए सरकार के निर्देश पर एकमा-महाराजगंज मुख्य गंडक नहर बांध पर वन विभाग द्वारा लगाये गये सैकड़ों पौधे आग से जलकर नष्ट हो गये. इसके चलते सरकार को एक लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है. आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग के […]

विज्ञापन

एकमा : पर्यावरण की रक्षा के लिए सरकार के निर्देश पर एकमा-महाराजगंज मुख्य गंडक नहर बांध पर वन विभाग द्वारा लगाये गये सैकड़ों पौधे आग से जलकर नष्ट हो गये. इसके चलते सरकार को एक लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है. आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग के उप परिसर पदाधिकारी विश्वबंधु ने वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर किसी तरह काबू पाया. बताया जाता है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने साजिश के तहत माधोपुर गांव में गंडक नहर पर उपजे झाड़ी में लगा दिया और देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर सैकड़ों पौधे को अपने चपेट में ले लिया. इस संबंध में उप परिसर पदाधिकारी विश्वबंधु ने बताया कि रसूलपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन