चढ़ावे के विवाद में झड़प झोंपड़ी में लगायी आग
Updated at : 06 Jun 2018 4:28 AM (IST)
विज्ञापन

पुजारी की गला दबा कर जान मारने का प्रयास छपरा(सारण) : जिले के मकेर थाना क्षेत्र फुलवरिया गांव में स्थित देवी स्थान पर चढ़ावा लेने के विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इस दौरान एक पक्ष के द्वारा एक झोंपड़ी में आग लगा दी गयी. घटना सोमवार की रात 9 बजे […]
विज्ञापन
पुजारी की गला दबा कर जान मारने का प्रयास
छपरा(सारण) : जिले के मकेर थाना क्षेत्र फुलवरिया गांव में स्थित देवी स्थान पर चढ़ावा लेने के विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इस दौरान एक पक्ष के द्वारा एक झोंपड़ी में आग लगा दी गयी. घटना सोमवार की रात 9 बजे की है. घायल पुजारी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना के बारे में घायल पुजारी जनक मांझी ने बताया कि रात नौ बजे वह देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर मंदिर को बंद कर रहे थे और मंदिर में दान व चढ़ावा में दी गयी राशि लेकर निकल रहे थे. इसी दौरान गांव के ही योगेंद्र मांझी समेत छह लोगों ने घेर लिया और मारपीट करने लगे. सभी लोग लाठी-डंडा व भाला से लैस थे.
पुजारी को सभी ने पकड़ कर पहले गला दबा कर जान मारने का प्रयास किया. जब इसमें नाकाम हो गये तो, लाठी डंडा से पिटाई कर दी. जान बचाने के लिए बहारण मांझी की झोपड़ीनुमा में घर में जाकर छिप गया तो, हमलावरों ने झोंपड़ी में आग लगा दी, जिसमें से वह किसी तरह भाग कर अपनी जान बचायी. इस घटना में झोंपड़ी में रखे गेहूं, चावल समेत हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. घायल का बयान भगवान बाजार थाने की पुलिस ने दर्ज कर लिया है और प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मकेर भेजा जा रहा है. घटना का कारण मंदिर में दान व चढ़ावा में मिलने वाली राशि कोई लेकर उत्पन्न विवाद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




