90 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Updated at : 01 Jun 2018 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
90 करोड़ का कारोबार प्रभावित

दवा चुराते पकड़े जाने पर महिला ने की सुरक्षाकर्मी से मारपीट सदर अस्पताल में हंगामा का रहा माहौल छपरा(सारण) : सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में दवा की चोरी करते एक महिला को पकड़ने पर सुरक्षाकर्मियों के साथ महिला ने मारपीट की. इस घटना को लेकर अस्पताल में काफी देर तक हंगामा का माहौल बना […]

विज्ञापन

दवा चुराते पकड़े जाने पर महिला ने की सुरक्षाकर्मी से मारपीट

सदर अस्पताल में हंगामा का रहा माहौल
छपरा(सारण) : सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में दवा की चोरी करते एक महिला को पकड़ने पर सुरक्षाकर्मियों के साथ महिला ने मारपीट की. इस घटना को लेकर अस्पताल में काफी देर तक हंगामा का माहौल बना रहा. सुरक्षाकर्मियों के हस्तक्षेप से मामले को शांत कराया गया. बताया जाता है कि सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में एक महिला दवा चुरा कर अपने बैग में रख रही थी. महिला को दवा चुराते हुए महिला को सुरक्षाकर्मी प्रेम कुमार ने पकड़ लिया. महिला ने पकड़े जाने के बाद सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट करने लगी. महिला के साथ एक युवक भी था. उसके द्वारा भी सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की गयी.
यह देख कर सभी गार्ड जमा हो गये. इस घटना के कारण काफी देर तक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में हंगामा का माहौल बना रहा. बाद में दवा चुराने वाली महिला फरार हो गयी. इस मामले में सुरक्षा गार्ड प्रेम कुमार ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शंभू नाथ सिंह को लिखित शिकायत की है. शिकायत पत्र में कहा गया है कि दवा चुराने वाली महिला ने उसे गलत मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है. इस मामले में पूछने पर उपाधीक्षक डा शंभू नाथ सिंह ने बताया कि गार्ड के शिकायत की जांच की जा रही है. सुरक्षा गार्ड का कहना है कि दवा की चोरी करते हुए जिस महिला को पकड़ा गया था, वह पहले भी अस्पताल के कई चिकित्सकों व कर्मचारियों के साथ मारपीट कर चुकी है. मुख्य रूप से वह मरीजों को अस्पताल से बहका कर प्राइवेट अस्पतालों में पहुंचाने का काम करती है.
क्या कहते हैं अधिकारी
सुरक्षा गार्ड की शिकायत के आधार पर भगवान बाजार थाना की पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है और घटना के समय की सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाला जा रहा है. पुलिस सीसीटीवी कैमरा के फुटेज के आधार पर कार्रवाई करेगी.
डॉ शंभूनाथ सिंह
उपाधीक्षक
सदर अस्पताल, छपरा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन