एनआईए ने छपरा जंक्शन से तीन संदिग्धों को उठाया
Updated at : 26 May 2018 3:50 AM (IST)
विज्ञापन

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने की आशंका छपरा (सारण) : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने शुक्रवार की अहले सुबह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने की आशंका में छपरा जंक्शन से तीन संदिग्धों को उठाया और अपने साथ ले गयी. सूत्रों के मुताबिक एनआईए ने यूपी के वाराणसी और ओड़िशा के कटक […]
विज्ञापन
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने की आशंका
छपरा (सारण) : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने शुक्रवार की अहले सुबह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने की आशंका में छपरा जंक्शन से तीन संदिग्धों को उठाया और अपने साथ ले गयी. सूत्रों के मुताबिक एनआईए ने यूपी के वाराणसी और ओड़िशा के कटक में छापेमारी में मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की है.
हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है और इसकी जानकारी होने से रेल रेल प्रशासन ने इन्कार किया है. जानकारी के मुताबिक एनआईए की छह सदस्यीय टीम संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. हालांकि इस मामले में सारण पुलिस को भी किसी तरह की जानकारी नहीं है. युवकों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़ा गया. गिरफ्तार युवक कहां के रहनेवाले, अभी इसका पता नहीं चल सका है. रेल थानाध्यक्ष
सुमन कुमार सिंह
एनआईए ने छपरा…
ने बताया कि उन्हें इस मामले में किसी तरह की जानकारी नहीं है और किसी भी एजेंसी ने छपरा जंक्शन पर किसी को पकड़े जाने की जानकारी उन्हें नहीं दी है.
मालूम हो कि कुछ महीने पहले भी एनआईए ने सारण जिले के नगरा थाने के अफौर गांव के रहने वाले धन्नू राजा को गोपालगंज से गिरफ्तार किया था. एनआईए ने उसे लश्कर-ए-तैयबा से संबंध होने के कारण गिरफ्तार किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




