नहाने गये दो भाई सरयू में डूबे, एक का मिला शव
Updated at : 19 May 2018 5:46 AM (IST)
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधि पहुंचे नदी तट पर नदी में लापता दूसरे भाई की तलाश जारी दरौली : शुक्रवार की दोपहर सरयू नदी में नहाने गये दो चचेरे भाई लापाता हो गये. दोनों के गायब होने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. गोताखोर व नाविकों की मदद से नदी में दोनों […]
विज्ञापन
स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधि पहुंचे नदी तट पर
नदी में लापता दूसरे भाई की तलाश जारी
दरौली : शुक्रवार की दोपहर सरयू नदी में नहाने गये दो चचेरे भाई लापाता हो गये. दोनों के गायब होने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. गोताखोर व नाविकों की मदद से नदी में दोनों की तलाश की जाने लगी. तलाश में क्रम में चचेरे भाई संग डूबे एक किशोर का शव नदी से बरामद हुआ. शव बरामद होते ही कोहराम मच गया. वह दूसरे युवक की तलाश में नदी को खंगाला जा रहा था, देर शाम तक उसका कही पता नहीं चल सका था. बताया जा रहा है कि परमानंदपुर गांव से आये कलशयात्रा में दोनों पानी पिलाने गये थे. यात्रा समाप्त होने के बाद दोनों आपस में राय कर नदी में नहाने चले गये.
बताया जाता है कि इस घटना में दरौली गांव निवासी पेशे से ड्राइवर वीरेंद्र राम का 18 वर्षीय पुत्र विदेशी राम व महेष राम का 13 वर्षीय पुत्र राजू राम कलश यात्रा में शामिल होने के बाद नहाने के नदी में उतर गये. प्रत्यक्षदर्षियों की माने तो नदी में पहले राजू राम नहाने गया. नहाते समय जब वो डूबने लगा उसे बचाने विदेशी भी नदी में कूद पड़ा, परंतु
नदी के बहाव के आगे दोनों युवकों की एक न चली. देखते ही देखते दोनों नदी में लापता हो गये. घटना के बाद नदी तट पर लोगों का जमवाडा लग गया. हजारों की संख्या में ग्रमीण नदी तट पर पंहुच गये. इतने में इसकी सूचना प्रशासन को भी लगी. जिस पर थानाध्यक्ष जयनारयण राम, बीडीओ चंदन कुमार, सीओ संजीव कुमार के अलावा जनप्रतिनिधियों को भी जमवाड़ा गया गया. स्थानीय विधायक सत्यदेव राम, मुखिया लालबहादुर, प्रमुख पति बच्चा प्रसाद सहित समाज के प्रबुद्ध लोग नदी तट पर पंहुच स्थिति का जायजा लेने पहुंच गये.
इधर घटना की जानकारी होते ही लोगो गोताखोरो की मदद से राजू का शव तो निकाल लिया गया पर विदेशी का कही पता नहीं चल सका. नाव की सहायता से जाल आदि अन्य उपकरण लेकर नदी में शव की तलाश में लोग लगे हुए है. इधर राजू राम के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मुआवजे की मांग को ले घंटों शव को रोका : सरयू नदी में डूबने से हुई किशोर की मौत के बाद एक शव मिलने पर प्रशासन द्वारा
पोस्टमार्टम के लिये भेजा जाने लगा. जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने रोक दिया. पूर्व विधायक अमरनाथ यादव, मुखिया लालबहादुर, प्रमुख
पति बच्चा प्रसाद के नेतृत्व में लोगों ले घंटों अस्पताल में शव को ले जाने से रोके रखा. उन लोगों
का कहना था जब तक प्रशासन मुवावजा नहीं देती है शव को नहीं जाने देंगे. वहीं बीडीओ चंदन कुमार व सीओ आदि ने भी समझाने का काफी प्रयास किया परंतु लोग नहीं माने. इसके बाद बीडीओ व सीओ ने एसडीओ अमन समीर से दूरभाष के बात की. उन्होंने अश्वासन दिया कि जैसे ही जिला में किसी जिलाधिकारी प्रतिनियुक्ति होती है. मुआवजे की राशि पीडित परिवार को दे दी जायेगी. एसडीओ के अश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम जाने दिया. इधर राजू के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के अंतर्गत मुखिया लालबहादूर ने तीन हजार तो बीडीओ चंदन कुमार ने सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत बीस हजार का चेक मौके पर ही
प्रदान किया.
प्रशासन की सक्रियता से टल सकती थी घटना
लोगों का कहना था कि परमानंदपुर गांव से श्री रुद्र महायज्ञ के लिये निकले कलशयात्रा करीब पांच हजार श्रद्धालुओं की भीड दरौली में पंहुच गयी थी. इसके लिये प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की सुरक्षा या बेरिकेटिंग आदि की व्यवस्था नहीं की गयी थी. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. दरौली क्षेत्र के किसी भी पंचायत अथवा गांव में किसी बडे अनुष्ठान के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु दरौली के सरयु नदी के तट पर पहुंचते है. ऐसे प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं रहने पर इस प्रकार की घटना की आशंका बनी रहती है. कुछ लोगों का मानना है कि प्रशासन की निष्क्रियता का नतीजा है कि इस प्रकार की घटना का पुनरावृत्ति होती रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




