मठ के महंत ने दर्ज कराया मामला

छपरा(कोर्ट) : मठ के महंत द्वारा असामाजिक तत्वों को मठ में बैठ कर गांजा पीने का विरोध करने पर महंत के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने के साथ ही मठ निर्माण के लिए रखे गये पचास हजार रुपये भी उठा कर ले जाने का एक मामला सीजेएम न्यायालय में दाखिल किया गया है. उक्त मामले […]
छपरा(कोर्ट) : मठ के महंत द्वारा असामाजिक तत्वों को मठ में बैठ कर गांजा पीने का विरोध करने पर महंत के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने के साथ ही मठ निर्माण के लिए रखे गये पचास हजार रुपये भी उठा कर ले जाने का एक मामला सीजेएम न्यायालय में दाखिल किया गया है. उक्त मामले को मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मोथहा मिर्जापुर स्थित रामजानकी मठ के महंत दीनदयाल दास महाराज ने दर्ज करवाया है. जिसमें इसी गांव के कन्हैया सिंह और शैलेंद्र सिंह को आरोपित बनाया है.
महंत ने आरोप में कहा है कि 13 मई की दोपहर वह पूजा-अर्चना से निवृत होकर विश्राम कर रहे थे कि दोनों आरोपित अन्य के साथ मठ में आये और गांजा पीने लगे. इसका विरोध करने पर दोनों उग्र हो गये और गाली गलौज व मारपीट करने लगे. वे डरकर मठ के भीतर चले गये जिनका पीछा करते वे दोनों भी अंदर आये और वहां भी मारपीट की तथा मठ निर्माण के लिए रखे पचास हजार रुपये को उठा कर जान मारने की धमकी देते हुए चले गये. सीजेएम ने इस मामले को कार्रवाई के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में भेजा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




