लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी

पानापुर : थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी मनी सिंह के घर में घुसकर सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के गहने, कपड़े एवं जरूरी कागजात की चोरी कर ली. घर के सदस्यों को इस चोरी का पता तब लगा जब मनी सिंह की विवाहिता पुत्री रेखा देवी रात एक बजे जगीं […]
पानापुर : थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी मनी सिंह के घर में घुसकर सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के गहने, कपड़े एवं जरूरी कागजात की चोरी कर ली. घर के सदस्यों को इस चोरी का पता तब लगा जब मनी सिंह की विवाहिता पुत्री रेखा देवी रात एक बजे जगीं एवं घर के मुख्य दरवाजे को खुला देखा.
जब उसने घर के अन्य सदस्यों को जगाया तब पता चला कि चोर घर के अंदर घुसकर चार अटैची एवं टिन के दो बड़े बक्से लेकर गायब हैं. चोरी की खबर सुन आस पास के ग्रामीण दौड़े तो पता चला कि चोर बधार में अटैची एवं बक्से तोड़ उसमे रखे लाखोंं रुपये के गहने एवं कीमती सामान लेकर फरार हो गये हैं. इस संबंध में गृहस्वामी ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




