गैस एजेंसी के कार्यालय से एक लाख की संपत्ति ले उड़े चोर

अमनौर : स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण गांव स्थित युवराज गैस एजेंसी के कार्यालय का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली. इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात की. मालूम हो कि उक्त […]
अमनौर : स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण गांव स्थित युवराज गैस एजेंसी के कार्यालय का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली. इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात की.
मालूम हो कि उक्त गैस एजेंसी पिछले एक साल से बंद पड़ी है. चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए उक्त एजेंसी के मुख्य दरवाजे से घुस कर दो कमरों का ताला तोड़ उसमें रखे कीमती सामान की चोरी कर ली और चंपत हो गये. एजेंसी मालिक के भाई राजीव सिंह ने बताया कि चोरों ने ताला तोड़कर यूपीएस, मॉनीटर, सीपीयू, बैटरी, मोटर सहित छत पर चढ़ दो सोलर पैनल सहित एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली और फरार हो गये. इसकी जानकारी तब मिली, जब कुछ लोगों ने देखा कि एजेंसी का मुख्य दरवाजा खुला है.
इसकी जानकारी एजेंसी मालिक के परिजनों को दी जहां उनके परिजनों ने पहुंच कर देखा कि अंदर के दो कमरों का ताला टूटा पड़ा है और उक्त सामान गायब हैं. हालांकि एजेंसी मालिक कुछ काम के लिए दिल्ली गये हुए हैं. थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि उक्त चोरी का मामला दो चार दिन पहले का ज्ञात हो रहा है. इस मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




