चंचलिया के तीन घरों में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख

Updated at : 11 May 2018 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
चंचलिया के तीन घरों में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख

एसएसबी जवानों, फायर बिग्रेड व ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया तरैया : थाना क्षेत्र के चंचलिया गांव में बुधवार की रात्रि आग लगने से तीन घरों में रखे लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, चंचलिया मध्य विद्यालय के पश्चिम स्थित यादव बस्ती में बुधवार की रात्रि […]

विज्ञापन

एसएसबी जवानों, फायर बिग्रेड व ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया

तरैया : थाना क्षेत्र के चंचलिया गांव में बुधवार की रात्रि आग लगने से तीन घरों में रखे लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, चंचलिया मध्य विद्यालय के पश्चिम स्थित यादव बस्ती में बुधवार की रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे अचानक आग लग गयी. उक्त गांव निवासी शत्रुघ्न राय, रघुनाथ राय व अर्जुन राय के घर में रखे गये कपड़ा, बर्तन,अनाज, साइकिल, सिलाई मशीन समेत दैनिक उपयोगी के सभी सामान जलकर राख हो गये. वहीं सात बेढी में रखे गये गेहूं भी जलकर राख हो गये.
अगलगी की सूचना रात्रि में ही चंचलिया मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता ने तरैया सीओ, मढ़ौरा एसडीओ व तरैया थानाध्यक्ष को मोबाइल पर दी. तरैया सीओ वीरेंद्र मोहन ने मढ़ौरा से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भिजवाया. वहीं सूचना पाकर तरैया एसएसबी कंपनी के जवानों ने चंचलिया कूच किया तथा जवानों के जीतोड़ प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया. प्रशासन व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया नहीं तो पूरी बस्ती जकलर खाक हो जाती. वहीं चंचलिया पंचायत की महिला मुखिया सीमा कुमारी गुप्ता ने प्रशासन से तरैया प्रखंड मुख्यालय में एक अग्निशमन यंत्र रखने की मांग की है.अगलगी की घटना के बाद प्रशासन को फोन करने पर तथा मढ़ौरा से अग्निशमन यंत्र घटनास्थल पर पहुंचने तक कई आशियाने जलकर राख हो जाती हैं.
अग्निपीड़ितों को मिला सहायता राशि का चेक
अग्निपीड़ितों को सीओ द्वारा सरकारी सहायता उपलब्ध कराया गया. अग्निपीड़ित कृष्णा देवी, मोतीझड़ी देवी व कलावती देवी को तरैया सीओ वीरेंद्र मोहन व राजस्व कर्मचारी अजीत पांडे ने 98-98 सौ रुपये की चेक प्रदान किया. वहीं मुखिया प्रतिनिधि ने बरतन, अनाज व भोजन की व्यवस्था किया. चंचलिया पैक्स अध्यक्ष डॉ शशिभूषण यादव ने पीड़ित परिवार को भोजन के लिए चावल उपलब्ध कराया. आग पर काबू पाने के मौके पर तरैया थाना पुलिस, एसएसबी जवान,मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष पुत्र विजय प्रकाश यादव, धर्मेंद्र यादव,प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह, रवींद्र सिंह समेत आसपास के गांवों के सैकड़ों की संख्या नौजवानों आग पर काबू पाने के प्रयास में लगे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन