छपरा : बेटी की तबीयत खराब होने पर गये थे उसके गांव, बोलेरो और ट्रक की टक्कर में पति-पत्नी व बेटे की मौत
Updated at : 07 May 2018 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

दाउदपुर(सारण) : छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर दाउदपुर-एकमा के बीच स्थित गंजी फैक्टरी मोड़ पर शनिवार की देर रात ट्रक और बोलेरो की टक्कर में बोलेरो सवार दाउदपुर टेटिहा टोला निवासी शिवनाथ सिंह व उनकी पत्नी जानकी देवी और छोटा पुत्र विद्यार्थी सिंह की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, शिवनाथ सिंह अपनी बेटी की तबीयत […]
विज्ञापन
दाउदपुर(सारण) : छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर दाउदपुर-एकमा के बीच स्थित गंजी फैक्टरी मोड़ पर शनिवार की देर रात ट्रक और बोलेरो की टक्कर में बोलेरो सवार दाउदपुर टेटिहा टोला निवासी शिवनाथ सिंह व उनकी पत्नी जानकी देवी और छोटा पुत्र विद्यार्थी सिंह की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, शिवनाथ सिंह अपनी बेटी की तबीयत खराब होने पर पत्नी और पुत्र के साथ हालचाल जानने बोलेरो से एकमा क्षेत्र के माने गांव में गये थे.
उसे भी अपने घर लाना चाहते थे. लेकिन उसने तबीयत में सुधार होने का हवाला देकर आने से इन्कार कर दिया. वापसी के दौरान एनएच 85 पर भोला ढाले के समीप गंजी फैक्टरी के पास ट्रक ने टक्कर मार दी.
हादसे में बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गयी. उसमें सवार तीनों माता-पिता और पुत्र लहूलुहान हो गये. रात में किसी वाहन के चालक ने इस घटना की जानकारी दाउदपुर थानाध्यक्ष को दी, जहां स्थानीय पुलिस ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रक को कब्जे में ले लिया. वहीं पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रक टेलर में फंसी बोलेरो को बाहर निकाला. पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ट्रकचालक मौके से फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




