तीन मौतों से टेटिहा में पसरा सन्नाटा,नहीं जले घरों में चूल्हे

Updated at : 07 May 2018 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
तीन मौतों से टेटिहा में पसरा सन्नाटा,नहीं जले घरों में चूल्हे

दाउदपुर (मांझी) : सिसकियों की गूंज. चारों तरफ चीख-पुकार, जिसने सुना, वह कुछ देर सन्न रह गया. कुछ ऐसा ही मंजर था दाउदपुर के टेटिहा मुहल्ला का. मुहल्ले के एक परिवार के तीन सदस्य अचानक ही इस दुनिया को अलविदा कह गये. मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. घरों के चूल्हे नहीं […]

विज्ञापन
दाउदपुर (मांझी) : सिसकियों की गूंज. चारों तरफ चीख-पुकार, जिसने सुना, वह कुछ देर सन्न रह गया. कुछ ऐसा ही मंजर था दाउदपुर के टेटिहा मुहल्ला का. मुहल्ले के एक परिवार के तीन सदस्य अचानक ही इस दुनिया को अलविदा कह गये. मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. घरों के चूल्हे नहीं जले, जिस परिवार के माता-पिता और पुत्र की एक साथ मौत सड़क हादसे में होने के बाद परिवार के लोग कुछ समझ नहीं पा रहे हैं. शनिवार की देर रात हुई इस घटना के बाद अगले दिन रविवार की अहले सुबह इस घटना की जानकारी आग की तरह फैल गयी . आसपास के लोग परिजनों को सांत्वना देने बारी-बारी से पहुंचने लगे.
घटना से लोगों की आंखें छलक रही थीं : शनिवार की देर रात इस घटना की सूचना मिलते ही, शिवनाथ सिंह की विवाहित पुत्री रोते-बिलखते पिता के घर पहुंची. वह उस घड़ी को कोस रही थी कि उसके माता-पिता उससे मिलने क्यों आये थे. उसे इस बात का मलाल था कि अगर पिताजी उसके यहां नहीं आते , तो शायद इस दुर्घटना से बच जाते. आसपास के लोगों ने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बढ़ाया. पंचायत के मुखिया प्रमोद सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता नंद किशोर सिंह, जितेंद्र सिंह,रामप्रताप सिंह, दया सिंह आदि लोगों ने पहुंच पीड़ित को संभाला. चिख-पुकार करती बहु-बेटियों को गांव की महिलाएं चुप कराती रहीं. इस हृदय विदारक घटना से लोग की आंखे छलक रही थी. वहीं मृतक के बड़े पुत्र मनोज भी घर के लिए पूर्णिया से रवाना हो चुके थे. पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव को गांव वालों को सौंप दिया गया. जबकि बड़े पुत्र के आने के इंतजार में शव मृतक के घर आ चुका है. सड़क हादसे में हुई दर्दनाक दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मांझी विधायक विजय शंकर दुबे पीड़ित परिजन में मुलाकात की और शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाया. उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत बेहद दुखद है. इस पीड़ित परिवार को कानूनी प्रक्रिया के अनुसार मांझी सीओ सिद्धनाथ सिंह को जांच पड़ताल कर सरकार के तरफ से मिलने वाली मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.
सेवानिवृत्त हो गांव में रह रहे थे शिवनाथ
मालूम हो कि उक्त घटना छपरा-सीवान मुख्य मार्ग के दाउदपुर और माने गांव की बीच उस वक्त हुई जब दाउदपुर टेटिहा टोला गांव निवासी व पूर्णिया जेल पुलिस से सेवानिवृत्त होकर शिवनाथ सिंह गांव में ही रह रहे थे. अपने पत्नी-पुत्र के साथ माने गांव में बेटी से मिलने कर बोलेरो से लौट रहे थे. इसी दरम्यान एनएच 85 के भोला ढाला के समीप एक ट्रक टेलर में बोलेरो अनियंत्रित होकर ट्रेलर की चपेट में आ गयी. घटनास्थल पर तीनों ने दम तोड़ दिया. बताते चलें कि शिवनाथ सिंह के पांच पुत्री और दो पुत्रों में विद्यार्थी छोटा पुत्र था. वे अपनी पांच बेटियों और पुत्रों की शादी पहले ही कर चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन