हादसों में दो लोगों की गयी जान

छपरा (सारण) : विभिन्न हादसों में जिले में दो लोगों की मौत हो गयी. छपरा- खैरा पथ पर सड़क दुर्घटना में एक आयुष चिकित्सक की मौत शनिवार को हो गयी. घटना अहले सुबह की है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृषि उत्पादन बाजार समिति के पास टैंकर व बाइक के बीच टक्कर हो गयी. इस घटना […]
छपरा (सारण) : विभिन्न हादसों में जिले में दो लोगों की मौत हो गयी. छपरा- खैरा पथ पर सड़क दुर्घटना में एक आयुष चिकित्सक की मौत शनिवार को हो गयी. घटना अहले सुबह की है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृषि उत्पादन बाजार समिति के पास टैंकर व बाइक के बीच टक्कर हो गयी. इस घटना में बाइक सवार चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गये.
घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक खैरा थाना क्षेत्र के खोदाइबाग गांव के भोला प्रसाद के पुत्र डॉ रामनरेश प्रसाद (45 वर्ष) थे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. डॉ प्रसाद जिले के जलालपुर स्थित शंकर दयाल सिंह इंटर कॉलेज में गणित के शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और वह कॉलेज जा रहे थे. इसी दौरान दुर्घटना के शिकार हो गये. उनके निधन पर कॉलेज में शोकसभा आयोजित की गयी. शोकसभा की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य कमल किशोर सिंह ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया. इस मौके पर आशुतोष कुमार सिंह, बसंत कुमार सिंह, रामाधार सिंह, अमरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, सरोज, रेणु कुमारी, रामाशंकर सिंह, भुवनेश्वर प्रसाद यादव, मुस्लिम अंसारी, कांति कुमारी आदि ने भाग. उधर महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने भी चिकित्सक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है. वह ग्रामीणों की चिकित्सा सेवा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




