छपरा-बलिया रेल खंड पर आज सात घंटे ठप रहेगा परिचालन
Updated at : 06 May 2018 1:30 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा- बलिया रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन सात घंटे तक रविवार को दिन में ठप रहेगा. छपरा-बलिया रेल खंड पर बकुल्हां-सुरेमनपुर के बीच रेलखंड पर सब वे का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. इसको लेकर लेकर ट्रेनों का परिचालन रोकने का अनुरोध निर्माण विभाग ने किया है. निर्माण […]
विज्ञापन
छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा- बलिया रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन सात घंटे तक रविवार को दिन में ठप रहेगा. छपरा-बलिया रेल खंड पर बकुल्हां-सुरेमनपुर के बीच रेलखंड पर सब वे का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. इसको लेकर लेकर ट्रेनों का परिचालन रोकने का अनुरोध निर्माण विभाग ने किया है. निर्माण विभाग के अनुरोध के आलोक में ब्लॉक दिया गया है.
हालांकि अभी तक समय का निर्धारण नहीं किया गया है. निर्माण कार्य को लेकर बकुल्हां-सुरेमनपुर स्टेशनों के बीच काशन लागू किया गया है. इस स्थान पर ट्रेनों को 30 किमी की गति से ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. बताया जाता है कि छपरा-बलिया- वाराणसी रेल खंड पर दोहरीकरण व विद्युतीकरण कार्य चल रहा है. इसके मद्देनजर इस रेल खंड पर स्थित सभी मानव रहित समपार फाटकों पर सब वे का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. इसके अलावा एक किलो मीटर के अंदर पड़ने वाले दो में से एक समपार फाटक को संपर्क पथ से जोड़ने का काम चल रहा है. छपरा-गौतम स्थान के बीच इनई में सब-वे का निर्माण कराया जा चुका है और गोदना में एक समपार फाटक को संपर्क पथ से जोड़ दिया गया है. इसी तरह गौतम स्थान व मांझी के बीच दो समपार फाटको को संपर्क पथ से जोड़ दिया है और दोनों को बंद किया गया है.
15 घंटे लेट से पहुंची जनसेवा एक्सप्रेस
दिघवारा. ट्रेनों के लेटलतीफी से यात्रियों को इन दिनों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लेटलतीफी में जनसेवा एक्सप्रेस सबसे अव्वल है और यह ट्रेन पिछले कई दिनों से हर दिन 16 से 20 घंटे तक लेट चल रही है. नतीजा यह है कि जिस दिन इस ट्रेन को दिघवारा पहुंचना होता है उसके अगले दिन यह ट्रेन अपने गंतव्य स्टेशन पर पहुंचती है. इस ट्रेन की लेटलतीफी की बानगी जरा आप भी देखें. 3 मई को अमृतसर से सहरसा जाने वाली 15210 डाउन जनसेवा एक्सप्रेस दिघवारा में सुबह 8 बजकर 10 मिनट की जगह 9 घंटे लेट से शाम लगभग 5 बजे दिघवारा पहुंची. 4 मई को यही ट्रेन 8 बजकर 10 मिनट की जगह 16 घंटे लेट से रात्रि 12 बजकर 12 मिनट पर पहुंची. 5 मई को भी उक्त ट्रेन 12 घंटे से अधिक समय से विलंब चल रही थी. इसी तरह सहरसा से अमृतसर जाने वाली 15209 अप जनसेवा एक्सप्रेस को 3 मई की दोपहर 2 बजकर 44 मिनट पर दिघवारा स्टेशन पहुंचना था जो अगले दिन रात्रि 10 बजकर 35 मिनट पर इस स्टेशन पर पहुंची. इसी तरह 4 मई को यही ट्रेन दोपहर 2 बजकर 44 मिनट की जगह 15 घंटे लेट के बाद 5 मई की सुबह 4 बजकर 59 मिनट पर दिघवारा स्टेशन पर पहुंची. सहज समझ लें कि रेलवे के सिस्टम में कितना सुधार हुआ है और मुस्कान के साथ यात्रा का स्लोगन देने वाली भारतीय रेल किस तरह से यात्रियों के समय को बर्बाद करने के साथ साथ कैसे सभी यात्रियों के कष्ट की वजह भी बन रही है? लेटलतीफी के शिकार यात्री कभी रेलवे को तो कभी अपनी किस्मत को कोसते नजर आते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




