बीच बचाव पड़ा महंगा, बचाव करने पहुंचे युवक को मारी गोली

Updated at : 06 May 2018 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
बीच बचाव पड़ा महंगा, बचाव करने पहुंचे युवक को मारी गोली

गोरेयाकोठी : गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर में गैरमजरूआ जमीन के विवाद में गोलीबारी की घटना घटी. घटना में एक युवक को गोली लग गयी. जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है. […]

विज्ञापन
गोरेयाकोठी : गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर में गैरमजरूआ जमीन के विवाद में गोलीबारी की घटना घटी. घटना में एक युवक को गोली लग गयी. जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है. घायल युवक घर के समीप हो रहे हो-हल्ला सुनकर पहुंचा था.
अभी वह बीच बचाव करने पहुंचता तब तक गांव निवासी सुभान मियां नामक व्यक्ति ने फायर कर दिया. पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार व गोली भी बरामद कर लिया है. घायल युवक लखीचंद्र भगत का पुत्र संतोष कुमार चौरसिया बताया जाता है. घटना के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक कांतेक्ष्य मिश्रा, महाराजगंज एसडीपीओ संजय कुमार स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये. मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय अंचल कार्यालय से एक कर्मचारी शनिवार को एक गैरमजरूआ जमीन को अतिक्रमण कर लिए जाने को लेकर नोटिस लेकर गांव पहुंचा था. कर्मचारी के द्वारा उस जमीन से संबंधित कागजात सुभान मियां द्वारा नोटिस नहीं लिए जाने पर मांगा गया. इसी बात को ले तू-तू मैं-मैं हो गयी.
इसी बीच सुभान मियां कहीं गया. कुछ देर बाद जब वह लौटा तो उसके हाथों में कट्टा मौजूद था. उसने फायरिंग शुरू कर दिया. और गोली लखीचंद भगत को जा लगी. वह वहां पर बीच-बचाव करने पहुंचा था. गोली संतोष कुमार के बाये कंधे में लगी. महाराजगंज एसडीपीओ ने बताया कि सुभाष मियां अपाराधिक चरित्र का व्यक्ति है. उसे व उसकी पत्नी मैदा खातून को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ चल रही है. साथ ही घायल का भी इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल का बयान आने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जूट जायेगी .
घटना के बाद चार थानों की पुलिस कर रही है गांव में कैंप : थाना क्षेत्र के कपियां गांव में हुई गोलीबारी के घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. इस घटना के बाद से स्थानीय थाना के अलावा महाराजगंज, जीबीनगर और बसंतपुर थाना के पुलिस कैंप कर रही है. घटना के बाद पहुंचे एएसपी कांतेक्ष्य मिश्रा व एसडीपीओ महाराजगंज संजय कुमार ने घायल के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली. घटना के बाद से महाराजगंज इंस्पेक्टर अनिल कुमार मिश्र, गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष उदय कुमार सिंह, एएसआई राजकुमार कश्यप, बसंतपुर थाना प्रभारी उदय कुमार के अलावा महाराजगंज थाना, जीबी नगर थाना सहित अन्य पुलिस टीम कैंप कर रही है.
परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल
गोलीबारी में घायल संतोष चौरसिया का भाई विनोद चौरसिया का रो-रो कर हुआ बुरा हाल है. विनोद चौरसिया बिलख-बिलख कर कह रहा था कि आम गैरमजरूआ जमीन अतिक्रमण का लोगों द्वारा विरोध करने पर अंचलाधिकारी राजेश कुमार की निष्क्रियता के कारण उक्त घटना मेरे भाई के साथ घट गयी है. अगर अंचल प्रशासन निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करता तो यह नौबत नहीं आती संवाद प्रेषण तक मिली जानकारी के अनुसार घायल संतोष के सिने से चिकित्सकों द्वारा गोली निकालने की प्रक्रिया जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन