करेंट से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated at : 03 May 2018 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
करेंट से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

डोरीगंज (छपरा) : अचानक टूटकर गिरे हाईटेंशन पोल की तार की चपेट में आने से घर के दरवाजे पर ही 35 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. मामला अवतारनगर थाना क्षेत्र क्षेत्र के कोठेया गांव की है. घटना बुधवार दोपहर की है मृतक कोठेया गांव निवासी स्व. गोविंद राय का 35 वर्षीय पुत्र धनेश […]

विज्ञापन

डोरीगंज (छपरा) : अचानक टूटकर गिरे हाईटेंशन पोल की तार की चपेट में आने से घर के दरवाजे पर ही 35 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. मामला अवतारनगर थाना क्षेत्र क्षेत्र के कोठेया गांव की है. घटना बुधवार दोपहर की है मृतक कोठेया गांव निवासी स्व. गोविंद राय का 35 वर्षीय पुत्र धनेश राय बताया जाता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बताया जाता है कि युवक अपने घर के दरवाजे पर ही खोप की मथनी बना रहा थी, तभी अचानक टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया,

जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक पिता के मरने के बाद अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था, जो मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था, जिसे दो बेटे और दो बेटियां हैं जो अभी नाबालिग हैं. इस हादसे के बाद परिवार की जिम्मेदारी अब वृद्ध मां और पत्नी के कंधों पर आ गयी है. इस घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं इस घटना से दुखी पूरे गांव में मातमी सन्नाटे का माहौल व्याप्त हो चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन