तेल पाइप लाइन कार्य को ग्रामीणों ने रोका

Updated at : 03 May 2018 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
तेल पाइप लाइन कार्य को ग्रामीणों ने रोका

जलालपुर : बनकटा गांव के समीप बरौनी से बैतालपुर तक बिछाई जा रही तेल पाइप लाइन के कार्य को ग्रामीणों ने मुआवजा भुगतान में हो रही देरी के कारण रोक दिया. काम रोकने की सूचना पर निर्माण कार्य करा रही इंडियन आयल के अधिकारी आनन-फानन में कार्य स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की. ग्रामीणों […]

विज्ञापन

जलालपुर : बनकटा गांव के समीप बरौनी से बैतालपुर तक बिछाई जा रही तेल पाइप लाइन के कार्य को ग्रामीणों ने मुआवजा भुगतान में हो रही देरी के कारण रोक दिया. काम रोकने की सूचना पर निर्माण कार्य करा रही इंडियन आयल के अधिकारी आनन-फानन में कार्य स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की. ग्रामीणों का आरोप है कि हमलोगो के उपजाऊ जमीन को सरकार ने पाइप लाइन बिछाने के लिए अधिग्रहण कर लिया और मुआवजा देने में सुस्ती बरती जा रही है.

ग्रामीणों का कहना है कि मुआवजा राशि देने के एवज में अधिकारियों द्वारा करेंट रसीद की मांग की जा रही है. लगान रसीद कटवाने के लिए हमलोग अंचल कार्यालय का छह माह से चक्कर लगा रहे हैं. कर्मचारी बराबर गायब रहते हैं. इस बात की शिकायत कई बार जलालपुर सीओ से की गयी, परंतु आज तक कर्मचारी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नही की गई.

कंपनी के अधिकारी ने बताया कि जलालपुर सीओ से बात कर सभी किसानों का एक साथ रसीद कटवाया जायेगा और आठ दिनों के अंदर में मुआवजा राशि का भुगतान चेक से किसानों को किया जायेगा. ग्रामीण अजीत साह, सत्येंद्र राय, अनिल साह, बिगू यादव, अमर साह, मुनेश्वर यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन