आम तोड़ने के विवाद में मारपीट, प्राथमिकी

Updated at : 03 May 2018 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
आम तोड़ने के विवाद में मारपीट, प्राथमिकी

मढ़ौरा : थाना क्षेत्र के पकाहां वार्ड संख्या 6 के आम के पेड़ पर पत्थर चलाने को लेकर एक नौ वर्षीय लड़के को बेरहमी से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में लड़के की मां ज्ञांती देवी ने अवांरी निवासी राजेश राय और उनकी पत्नी को नामजद किया है. दर्ज प्राथमिकी […]

विज्ञापन

मढ़ौरा : थाना क्षेत्र के पकाहां वार्ड संख्या 6 के आम के पेड़ पर पत्थर चलाने को लेकर एक नौ वर्षीय लड़के को बेरहमी से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में लड़के की मां ज्ञांती देवी ने अवांरी निवासी राजेश राय और उनकी पत्नी को नामजद किया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, उनका 9 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार पड़ोस के गांव आवांरी गया था.

जहां आम के कच्चे फल को तोड़ने के लिए पत्थर चलाने का आरोप लगाकर राजेश राय और उनकी पत्नी के द्वारा लड़के के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे लड़के के पीठ और दाहिने आंख पर गंभीर चोटें आयी हैं. इसके बाद लड़के के परिजनों द्वारा लड़के का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में कराया गया.

इस संबंध में थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रामबलेश्वर राय ने बताया कि मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन