दहेज प्रताड़ना में पति को कैद व जुर्माना

Updated at : 26 Apr 2018 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना में पति को कैद व जुर्माना

डीईओ की अग्रिम जमानत याचिका स्थानांतरित छपरा(कोर्ट) : नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में आरोपित बनाये गये जिला शिक्षा पदाधिकारी की अग्रिम जमानत याचिका को जिला जज द्वारा स्थानांतरित कर दिया गया है. बुधवार को जिला जज रमेश तिवारी ने शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर सिंह द्वारा दाखिल याचिका संख्या 1363/18 जिसे […]

विज्ञापन

डीईओ की अग्रिम जमानत याचिका स्थानांतरित

छपरा(कोर्ट) : नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में आरोपित बनाये गये जिला शिक्षा पदाधिकारी की अग्रिम जमानत याचिका को जिला जज द्वारा स्थानांतरित कर दिया गया है. बुधवार को जिला जज रमेश तिवारी ने शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर सिंह द्वारा दाखिल याचिका संख्या 1363/18 जिसे सुनवाई के लिए उनके समक्ष रखा गया था को सुनवाई के लिए एडीजे प्रथम सह पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश अशोक कुमार गुप्ता के न्यायालय में ट्रांसफर कर दिया है.
जमानत कि बिंदु पर इसी न्यायालय में सुनवाई की जायेगी. विदित हो कि एक छात्रा ने 12 अप्रैल को महिला थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पदाधिकारी पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है. जबकि इसके एक दिन पूर्व छात्रा ने सीजेएम कोर्ट में एक मामला दर्ज कराया था, जिसमें उन पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था. अभियोजन से मिली जानकारी के अनुसार एडीजे प्रथम गुरुवार को जमानत कि बिंदु पर सुनवाई कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन