मारपीट कर महिला समेत तीन को किया घायल

बनियापुर : पड़ोसियों द्वारा लाठी,डंडे से लैस हो दरवाजे पर पहुंच पत्नी एवं पुत्री के साथ की जा रही गाली-गलौज का विरोध करने पहुंचे गृहस्वामी को पड़ोसियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बचाव में आयी पुत्री एवं पत्नी को मारपीट कर घायल करने के बाद पत्नी के गले से सोने की […]
बनियापुर : पड़ोसियों द्वारा लाठी,डंडे से लैस हो दरवाजे पर पहुंच पत्नी एवं पुत्री के साथ की जा रही गाली-गलौज का विरोध करने पहुंचे गृहस्वामी को पड़ोसियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बचाव में आयी पुत्री एवं पत्नी को मारपीट कर घायल करने के बाद पत्नी के गले से सोने की चेन छीन ली एवं गृहस्वामी के मोबाइल जिसमें पड़ोसियों द्वारा की जा रही गाली-गलौज रिकॉर्ड की गयी थी, को छीन तोड़ डाला. मामला थाना क्षेत्र के धनुपुर का है. सभी घायलों का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में चल रहा है. घायल नवलकिशोर ठाकुर के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




