लड्डू प्रसाद अपने सगे-संबंधियों के साथ देवरिया से अपनी भांजी की बेटी की शादी में शामिल होने दरभंगा जा रहे थे
Updated at : 21 Apr 2018 5:19 AM (IST)
विज्ञापन

मकेर (सारण) : छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 102 पर सारण व मुजफ्फरपुर की सीमा पर चूड़ा मिल के पास शुक्रवार की दोपहर यात्री बस व जाइलो के बीच टक्कर हो गयी. इससे घटनास्थल पर ही एक यात्री की ही मौत हो गयी. करीब एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से […]
विज्ञापन
मकेर (सारण) : छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 102 पर सारण व मुजफ्फरपुर की सीमा पर चूड़ा मिल के पास शुक्रवार की दोपहर यात्री बस व जाइलो के बीच टक्कर हो गयी. इससे घटनास्थल पर ही एक यात्री की ही मौत हो गयी. करीब एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी सरैया लाये गये घायलों में से नौ लोगों को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. वहीं, सूचना पर पहुंची सरैया पुलिस ने घटनास्थल से बस और जाइलो को जब्त कर लिया.
जानकारी के अनुसार एनएच-102 रेवा रोड में मुजफ्फरपुर से सरैया की तरफ जा रही बस व देवरिया (यूपी) से मुजफ्फरपुर की तरफ जा रही जाइलो के बीच आमने-सामने की टक्कर में यूपी के देवरिया निवासी लड्डू प्रसाद (50) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
वहीं छपरा प्रगति नगर निवासी अमीषा कुमारी (12), रणवीर कुमार (04), आदित्य नारायण (15), अदिति कुमारी (28), प्रियंका कुमारी (13), अमन भाष्कर (13), दशरथ प्रसाद (34), संजय कुमार व उषा देवी को प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया.
लड्डू प्रसाद अपने सगे-संबंधियों के साथ देवरिया से अपनी भांजी की बेटी की शादी में शामिल होने दरभंगा जा रहे थे. सरैया थाना प्रभारी मो अलाउद्दीन ने बताया कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




