स्लिप में नोटों की संख्या भरने को कहा तो मशीन से सिर फोड़ा

Updated at : 20 Apr 2018 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
स्लिप में नोटों की संख्या भरने को कहा तो मशीन से सिर फोड़ा

घटना के बाद आरोपित युवक पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है परसा : एसबीआई अंजनी की शाखा में रुपये जमा करने गये युवक को स्लिप पर नोटों की संख्या लिखने की बात कहने पर उसने मशीन फेंककर कैशीयर का सिर फोड़ डाला. घटना उस दौरान हुई जब बैंक कर्मी काउंटर पर बैठकर काम […]

विज्ञापन

घटना के बाद आरोपित युवक पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है

परसा : एसबीआई अंजनी की शाखा में रुपये जमा करने गये युवक को स्लिप पर नोटों की संख्या लिखने की बात कहने पर उसने मशीन फेंककर कैशीयर का सिर फोड़ डाला. घटना उस दौरान हुई जब बैंक कर्मी काउंटर पर बैठकर काम कर रहा था तभी युवक ने आक्रोशित होकर घटना को अंजाम दिया. जख्मी बैंककर्मी 41 वर्षीय अमरेश कुमार है.
जख्मी होने पर शाखा प्रबंधक चंदन कुमार उसे लेकर पीएचसी परसा उपचार को ले गये. सूचना मिलने के साथ ही थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव बैंक परिसर पहुंच घटना की जानकारी ली. जख्मी ने थानाध्यक्ष को बताया कि काउंटर पर बैठकर काम कर रहा था, तभी अंजनी निवासी युवक रंजीत सिंह बैंक में आया. उसने रुपये जमा करने को स्लिप दिया.
उसके कार्ड को स्वैप करने के बाद स्लिप में नोटों की संख्या भरने को कहा गया तभी उसने पॉस मशीन चला ली. सिर में चोट लगी. घटना के बाद बैंक परिसर में कुछ समय के लिए भगदड़ मच गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद आरोपित युवक पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपी घर छोड़कर फरार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन