सड़क जाम व आगजनी में प्राथमिकी

Updated at : 08 Mar 2018 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क जाम व आगजनी में प्राथमिकी

बनियापुर : पैगंबरपुर स्थित रामजानकी मंदिर से अष्टधातु की कीमती तीन मूर्तियों की चोरी के बाद गत मंगलवार को आक्रोशित लोगो द्वारा एनएच 101 पर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर में आगजनी कर व बांस बल्ला लगा लगभग पांच घंटे तक सड़क जाम कर यातायात पूर्णतः बाधित करने के मामले में थाने के एएसआई जितेंद्र कुमार […]

विज्ञापन

बनियापुर : पैगंबरपुर स्थित रामजानकी मंदिर से अष्टधातु की कीमती तीन मूर्तियों की चोरी के बाद गत मंगलवार को आक्रोशित लोगो द्वारा एनएच 101 पर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर में आगजनी कर व बांस बल्ला लगा लगभग पांच घंटे तक सड़क जाम कर यातायात पूर्णतः बाधित करने के मामले में थाने के एएसआई जितेंद्र कुमार तिवारी के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी.

दर्ज प्राथमिकी में दो नामजद सहित पचास अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है. नामजद लोगों में हाफिजपुर निवासी विनोद राय एवं वीरेंद्र राय शामिल हैं. पहचान स्थानीय चौकीदार द्वारा करने की बात दर्ज प्राथमिकी में बतायी गयी है. नामजदों पर यातायात बाधित कर बेवजह यात्रियों, राहगीरों को परेशान करने में बाधा उत्पन्न करने नारेबाजी करने का आरोप है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन