ePaper

नीतीश ने 416 करोड़ रुपये की 331 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया

Updated at : 18 Jan 2018 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश ने 416 करोड़ रुपये की 331 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 416 करोड़ रुपये की लागत वाली 331 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से आज उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा के क्रम में आज सारण जिला के एकमा प्रखंड के वार्ड संख्या 18 में भ्रमण के दौरान नीतीश ने सात निश्चय के अंतर्गत चल […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 416 करोड़ रुपये की लागत वाली 331 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से आज उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा के क्रम में आज सारण जिला के एकमा प्रखंड के वार्ड संख्या 18 में भ्रमण के दौरान नीतीश ने सात निश्चय के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति को देखा. मुख्यमंत्री ने पक्की गली-नाली, हर घर शौचालय, बिजली का कनेक्शन, हर घर नल का जल योजना के बारे में लोगों से जानकारी ली.

वार्ड संख्या 18 का भ्रमण करने के बाद आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश ने 416 करोड़ रुपये की 331 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. नीतीश ने इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सात निश्चय पर काम किया जा रहा है. चार निश्चय, जिसमें हर घर तक पक्की गली-नाली, हर घर नल का जल, हर घर शौचालय, इन पर काम किया जा रहा है और चार वर्षों के अंदर काम पूरा कर लिया जायेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ढाई सौ की आबादी वाले गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ दिया गया है, जो टोले बचे रह गये हैं, उनको भी टोला संपर्क निश्चय योजना के तहत पक्की सड़क से जोड़ दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण एक राष्ट्रीय योजना है. लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत बिहार भी इसमें अपना योगदान दे रहा है. अगर खुले में शौच से मुक्ति मिल जाए और पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध हो जाए तो 90 प्रतिशत बीमारियों से छुटकारा मिल जायेगा.

नीतीश कुमार ने कहा कि सिंचाई और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काम हो रहा है. शिक्षा एवं कल्याण पर भी काम हो रहे हैं. छपरा मेडिकल कॉलेज का निर्माण होना है. उन्होंने कहा, हर एक व्यक्ति को बुनियादी नागरिक सुविधाएं दिलाने का हमारा संकल्प है, लक्ष्य है और निश्चय है. उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों से छुटकारा मिल जाए तो लोगों को विकास का सही लाभ मिलने लगेगा.

एकमा को अनुमंडल बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रखंड, अनुमंडल, जिला, कमिश्नरी, इन सबके गठन के लिए कैबिनेट की एक कमेटी बनायीगयी है, जो एक-एक पहलू पर विचार करके अपना निर्णय देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन