आरपीएफ-जीआरपी को चौकसी बरतने का निर्देश
Updated at : 22 Dec 2017 3:45 AM (IST)
विज्ञापन

तैयारी. नक्सली हमले के मद्देनजर ट्रेनों की पायलेटिंग शुरू छपरा(सारण) : नक्सली घटनाओं के मद्देनजर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और राजकीय रेलवे पुलिस तथा रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है. छपरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी के महत्वपूर्ण ट्रेनों का मार्गरक्षण करने और […]
विज्ञापन
तैयारी. नक्सली हमले के मद्देनजर ट्रेनों की पायलेटिंग शुरू
छपरा(सारण) : नक्सली घटनाओं के मद्देनजर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और राजकीय रेलवे पुलिस तथा रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है. छपरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी के महत्वपूर्ण ट्रेनों का मार्गरक्षण करने और रेलवे स्टेशनों की विशेष रूप से निगरानी करने का निर्देश दिया गया है. आरपीएफ व जीआरपी को चौकसी बरतने का निर्देश दिया है.हाल के दिनों में हुई नक्सली हमले और रेल परिचालन को प्रभावित करने की घटनाओं को गंभीरता से लिया है.
रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आर के शर्मा ने छपरा- सीवान, छपरा-थावे तथा छपरा-बलिया रेल खंड पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया है. घने कोहरे व ठंड के साथ-साथ नक्सली घटनाओं के मद्देनजर रात में चलने वाली ट्रेनों की पायलेटिंग का भी निर्देश दिया गया है. खास कर राजधानी एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, ग्वालियर मेल, लखनऊ- बरौनी, स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट समेत अन्य ट्रेनों की पायलेटिंग की जा रही है.
रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग कराने का निर्देश : नक्सली हमले के मद्देनजर रेलवे ट्रैक पर रात में गैंग मैन व ट्रैक मैन से पेट्रोलिंग कराने का निर्देश दिया गया है और प्रत्येक स्टेशनों पर रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक पेट्रोलिंग करने के लिए चार-चार गैंग मैन व ट्रैक मैन को लगाया गया है. कुहासा अधिक होने पर फॉग सिग्नल का भी प्रयोग शुरू किया गया है. फॉग सिग्नल का प्रयोग होम तथा आउटर सिग्नल पर किया जा रहा है. ट्रेनों का परिचालन सुरक्षित ढंग से करने और संरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है.
पुल-पुलिया की सुरक्षा बढ़ायी गयी
नक्सली हमले के मद्देनजर रेलवे ट्रैक के साथ साथ पुल पुलिया की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है और पुल-पुलिया पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. खास कर मांझी रेलवे पुल, सोनपुर रेलवे पुल, दिघवारा, इनई, ब्रह्मपुर, देवरिया, चैनवा स्थित पुलिया पर भी निगरानी बढ़ा दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




