लूट की योजना बना रहे दो धराये
Updated at : 16 Dec 2017 3:29 AM (IST)
विज्ञापन

चोरी की दो मोबाइल बरामद छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर राजकीय रेलवे पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि सात अपराधी भागने में कामयाब हो गये. राजकीय रेलवे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात में छापेमारी की. राजकीय रेलवे पुलिस […]
विज्ञापन
चोरी की दो मोबाइल बरामद
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर राजकीय रेलवे पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि सात अपराधी भागने में कामयाब हो गये. राजकीय रेलवे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात में छापेमारी की. राजकीय रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि स्टेशन के पूरब बुढिया माई के मंदिर के पास अपराधी जमे हुए हैं और ट्रेन में लूटपाट करने की योजना बना रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर राजकीय रेलवे पुलिस ने छापेमारी की.
छापेमारी के दौरान दो अपराधियों को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि सात अपराधी फरार हो गये. छापेमारी दल का नेतृत्व रेल थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह कर रहे थे. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधी नगर थाना क्षेत्र के हुस्से छपरा निवासी राजेंद्र प्रसाद के पुत्र दुर्गा कुमार तथा मौना पंचायत भवन निवासी जयशंकर धनगर के पुत्र विश्वनाथ धनगर हैं. दोनों के पास से एक-एक चोरी की मोबाइल बरामद की गयी है.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पहले भी छपरा जंक्शन रेल थाना तथा छपरा कचहरी रेल थाना के द्वारा चोरी, लूट के मामले में जेल भेजा जा चुका है. दोनों आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में सक्रिय थे. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों के खिलाफ छपरा कचहरी तथा छपरा जंक्शन रेल थाना में कई आपराधिक मामले लंबित है जिसमें रेलवे पुलिस दोनों को तलाश कर रही थी. दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद राजकीय रेलवे पुलिस ने राहत की सांस ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




