जूनियर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या
Updated at : 12 Dec 2017 3:14 AM (IST)
विज्ञापन

सोमवार की देर संध्या एनएच पर आनंदपुर के पास मारी गयी गोली सोनपुर : थाना क्षेत्र के एनएच 19 पर सोमवार की देर शाम शिववचन चौक से सौ मीटर पश्चिम एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट गाड़ी में सवार व्यक्ति को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति […]
विज्ञापन
सोमवार की देर संध्या एनएच पर आनंदपुर के पास मारी गयी गोली
सोनपुर : थाना क्षेत्र के एनएच 19 पर सोमवार की देर शाम शिववचन चौक से सौ मीटर पश्चिम एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट गाड़ी में सवार व्यक्ति को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल सोनपुर में इलाज के लिए लेकर आयी. जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मारुति सुजुकी स्विफ्ट गाड़ी लाल रंग की है, जो हाजीपुर की ओर से छपरा की ओर जा रही थी. गाड़ी का नंबर बीआर01सीवाई- 4085 है. मृतक का घर पटना कुर्जी गेट नंबर एक का रहने वाला है. मृतक सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर बताया जा रहा है. मृतक हाजीपुर में कार्यरत है. मृतक 34 वर्षीय मणि कुमार बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




