नाबालिग लड़की का अपहरण

Updated at : 21 Nov 2017 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग लड़की का अपहरण

तरैया : थाना क्षेत्र में लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में उक्त गांव निवासी नंदलाल राम ने तरैया थाने में अपनी पुत्री की अपहरण की एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमें कहा गया है कि मेरी 13 वर्षीया पुत्री मध्य सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय, परौना (बालक)में वर्ग आठवीं की […]

विज्ञापन

तरैया : थाना क्षेत्र में लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में उक्त गांव निवासी नंदलाल राम ने तरैया थाने में अपनी पुत्री की अपहरण की एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमें कहा गया है कि मेरी 13 वर्षीया पुत्री मध्य सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय, परौना (बालक)में वर्ग आठवीं की छात्रा थी. 17 नवंबर को 10 बजे दिन में विद्यालय जाने के लिए घर से निकली जो शाम तक घर लौटकर नहीं आयी.परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गयी तो

पता चला कि पड़ोस में स्थित मंझोपुर सड़क निर्माण कंपनी सिनकॉन कंस्ट्रक्सन कंपनी के कर्मचारी व मधेपूरा जिले के सिद्धेश्वरपुर थाना क्षेत्र के निसहापुर निवासी विक्रम शर्मा के पुत्र इंदल शर्मा शादी की नीयत से मेरी पुत्री का अपहरण कर लिये हैं. इसकी जानकारी सड़क निर्माण कंपनी के अभियंता आशीष कुमार, शंकर चौरसिया,

रामाशीष सिंह व प्लांट में कार्यरत अन्य कर्मचारी को भी थी. मंझोपुर में स्थित सिनकॉन कंसट्रक्शन कंपनी व सड़क निर्माण प्लांट में कार्यरत अभियंता व कर्मचारियों की मिलीभगत से शादी की नीयत से पुत्री की अपहरण की गयी है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन