जंक्शन के पास से मिला युवती का शव

Updated at : 19 Nov 2017 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
जंक्शन के पास से मिला युवती का शव

हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा ग्रामीण जंक्शन के पास से राजकीय रेलवे पुलिस ने बोरे में बंद एक युवती का शव शनिवार को बरामद किया. बोरे में बंद युवती का शव ग्रामीण स्टेशन के दक्षिण में स्थित सड़क किनारे पाया गया. राजकीय रेलवे पुलिस को आशंका है […]

विज्ञापन

हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा ग्रामीण जंक्शन के पास से राजकीय रेलवे पुलिस ने बोरे में बंद एक युवती का शव शनिवार को बरामद किया. बोरे में बंद युवती का शव ग्रामीण स्टेशन के दक्षिण में स्थित सड़क किनारे पाया गया. राजकीय रेलवे पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है. रेलवे पुलिस का कहना है कि साक्ष्य मिटाने के लिए हत्यारों ने शव को यहां लाकर फेंक दिया है. शव की पहचान नहीं हो सकी है.
आसपास के लोगों ने बोरे में संदिग्ध सामान होने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी. स्टेशन मास्टर की सूचना पर छपरा कचहरी राजकीय रेलवे थाने की पुलिस ने वहां पहुंच कर बोरे को खोली की तो पुलिस भी अवाक रह गयी. उसमें युवती का शव था. रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस मामले में राजकीय रेलवे पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है और इसकी जांच कर रही है. रेलवे थानाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर सुरक्षित रखा गया है और पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. आशंका है कि साक्ष्य मिटाने के लिए शव को यहां लाकर फेंक दिया है. उन्होंने बताया कि जब तक शव की पहचान नहीं हो जायेगी, हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सकेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन