शराब तस्करी पर चला पुलिस का डंडा

रसूलपुर/मशरक/दरियापुर : रसूलपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 85 व मांझी -बरौली स्थित वंशी छपरा गांव के समीप छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कार पर सवार शराब के धंधेबाज जा रहे हैं. […]
रसूलपुर/मशरक/दरियापुर : रसूलपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 85 व मांझी -बरौली स्थित वंशी छपरा गांव के समीप छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कार पर सवार शराब के धंधेबाज जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार को घेर लिया. पुलिस को देखते ही धंधेबाज गाड़ी छोड़कर भागने लगे. परंतु, पुलिस की घेराबंदी के आगे उनकी एक न चली.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने सफेद रंग की कार से 180 एमएल की 594 पीस टेट्रा पैक में आठ पीएम की व्हिस्की के साथ दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाज सीवान जिला के जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा निवासी चालक मो जलील व राकेश कुमार सिंह बताये जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




