एटीएम काउंटर पर हेराफेरी करने वाला गिरफ्तार, बाइक जब्त

छपरा (सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के रामलीला मठिया स्थित एसबीआई के एटीएम काउंटर पर हेराफेरी करते समय एक जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जालसाज को गिरफ्तार किया. छापेमारी भगवान बाजार थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में की […]
छपरा (सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के रामलीला मठिया स्थित एसबीआई के एटीएम काउंटर पर हेराफेरी करते समय एक जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जालसाज को गिरफ्तार किया. छापेमारी भगवान बाजार थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गयी. पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि शहर के छोटा तेलपा निवासी धीरेंद्र पांडेय उर्फ टून्ना पांडेय को गिरफ्तार किया गया है.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार जालसाज पिछले कई दिनों से एटीएम काउंटरों पर सक्रिय था और ग्रामीणों को सहायता करने के नाम पर एटीएम कार्ड की हेराफेरी करता है और राशि की निकासी कर लेता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




