दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

मशरक : दहेज के लोभी ससुराल वालों द्वारा एक विवाहिता की हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में विवाहिता के चाचा सीवान जिला के जामो थानान्तर्गत रामु राय के टोला वरहोगा गांव निवासी भोला सिंह ने मशरक थाना प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमे दहेज को लेकर ससुराल वालो द्वारा रानी […]
मशरक : दहेज के लोभी ससुराल वालों द्वारा एक विवाहिता की हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में विवाहिता के चाचा सीवान जिला के जामो थानान्तर्गत रामु राय के टोला वरहोगा गांव निवासी भोला सिंह ने मशरक थाना प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमे दहेज को लेकर ससुराल वालो द्वारा रानी कुमारी की हत्या कर शव को गायब कर दिये जाने की आशंका जतायी गई है.
इस मामले में मशरक थाना क्षेत्र के गंगौली चौहान टोला निवासी पति भीम सिंह, ससुर बबन सिंह, सास प्रमिला देवी, देवर अर्जुन सिंह और पट्टीदार रामदास सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. घटना के बाद ससुराल वाले फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




