मैरवा में आठ ट्रकोंं को खनन विभाग ने किया जब्त

मैरवा : मैरवा-नौतन मोड़ के पास खड़े आठ ट्रक बालू को बुधवार को खनन विभाग ने जब्त कर लिया. इस जब्ती के दौरान उन्होंने परमिट पर सीवान लिखे होने के बावजूद नहीं छोड़ा. इस तरह जबरन जब्ती के कारण ट्रक मालिकों व ड्राइवरों में काफी रोष देखा गया. बालू जब्त कर खनन विभाग ने ट्रक […]
मैरवा : मैरवा-नौतन मोड़ के पास खड़े आठ ट्रक बालू को बुधवार को खनन विभाग ने जब्त कर लिया. इस जब्ती के दौरान उन्होंने परमिट पर सीवान लिखे होने के बावजूद नहीं छोड़ा. इस तरह जबरन जब्ती के कारण ट्रक मालिकों व ड्राइवरों में काफी रोष देखा गया. बालू जब्त कर खनन विभाग ने ट्रक को पुलिस को सौंप दिया. बताया गया कि मैरवा में रोजाना कई दर्जन बालू लदे ट्रक आते हैं, जो गया, हाजीपुर, जहानाबाद आदि जगहों से लाये जाते हैं.
बुधवार को भी दर्जनों ट्रक बालू बिक्री के लिए नौतन मोड़ पर लगे हुए थे. सूचना पर खनन विभाग के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और परमिट दिखाने काे कहा. इस पर चालक ने परमिट दिखा जिस पर सीवान लिखा हुआ था. यह देख खनन विभाग के पदाधिकारियों ने उसे वैध नहीं बताया. वहीं, ट्रक ड्राइवरों का कहना था कि जहां से बालू लाया जाता है, वहां से सीवान लिखवाया जाता है ताकि हम जिले में कहीं भी बालू बेच सके. वहीं, खान निरीक्षक सीताशरण ने बताया कि मैरवा में बालू लाना है, तो परमिट पर मैरवा लिखा होना चाहिए.
जब्ती से नाराज हुए ट्रक चालक : जब्ती से नाराज ट्रक चालकों में सुजीत कुमार, राधेश्याम प्रसाद, जितेंद्र सिंह ने कहा कि विभाग की इस कार्यवाही से यूपी क्या बिहार में भी बालू और महंगा हो जायेगा. एक ड्राइवर ने कहा कि हमलोग पूरी तरह से वैध थे.
इस संदर्भ में जहानाबाद के कॉन्ट्रैक्टर राजीव कुमार ने फोन पर बताया कि विभाग ज्यादती कर रहा है. सामान्यत: हमलोग परमिट पर जिला ही लिख देते हैं.
बोले पदाधिकारी
बालू के ठेकेदारों को मैरवा में बालू बेचना है, तो मैरवा लिखवाना पड़ेगा. यह गलती यदि ठेकेदार की है तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही होगी.
सीता शरण, खनन अधिकारी
प्रभात खबर की खबर को सबने सराहा
अवैध रूप से यूपी जा रहे बालू की खबर की पाठकों ने सराहना की है. प्रभात खबर की प्रभात पड़ताल कॉलम को अच्छी पहल बताया. स्थानीय खुर्शीद आलम, रूदल बागी, सुनील ठाकुर, प्रमुख कामोद प्रसाद, नारायण सिंह, उपप्रमुख रवींद्र पासवान आदि ने खबर को जनहित में बेहतर प्रयास बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




