शराब के धंधे में पिता-पुत्र समेत पांच गिरफ्तार

Updated at : 15 Nov 2017 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के धंधे में पिता-पुत्र समेत पांच गिरफ्तार

मांझी : मांझी पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से देशी महुआ शराब तथा अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बरामद शराब में देशी महुआ शराब 60 लीटर तथा 52 लीटर अंग्रेजी शराब है. गिरफ्तार लोगों में मांझी थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार गांव निवासी दिलीप […]

विज्ञापन

मांझी : मांझी पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से देशी महुआ शराब तथा अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बरामद शराब में देशी महुआ शराब 60 लीटर तथा 52 लीटर अंग्रेजी शराब है. गिरफ्तार लोगों में मांझी थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार गांव निवासी दिलीप चौधरी तथा तस्करों में रिविलगंज थाना क्षेत्र के नया बस्ती टोला गांव निवासी राजेंद्र सिंह, गोलू सिंह तथा बैजू टोला गांव निवासी मनोरंजन सिंह तथा उसका पुत्र रवीश कुमार सिंह बताया जाते हैं. थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की पकड़ी बाजार में देशी शराब की बिक्री हो रही है

.सूचना पर छापेमारी की गयी तो पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति एक डिब्बा में शराब लेकर भाग रहा था. पकड़ कर पूछताछ की गयी तो अपने घर में देशी शराब होने की बात बतायी.बताये गये घर पर छापेमारी की गयी तो 60 लीटर देशी शराब बरामद हुई. वहीं सोमवार की सुबह जय प्रभा सेतु के एप्रोच मोड़ पर पुलिस ने वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान उत्तरप्रदेश की ओर से दो मोटरसाइकिलों सवार वाहन चेकिंग देख कर भागने लगे. दोनों मोटरसाइकिल सवारों को खदेड़ कर पकड़ा िलया. उनके पास से शराब िमली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन