डीएम को बाढ़पीड़ितों ने घेरा
Updated at : 15 Nov 2017 4:37 AM (IST)
विज्ञापन

एक सप्ताह के अंदर सभी लाभुकों के खाते में चली जायेगी जीआर राशि : डीएम तरैया : थाना क्षेत्र के रामपुर महेश गांव में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर की जा रहीं तैयारियों की जायजा लेने पहुंचे सारण डीएम हरिहर प्रसाद को क्षेत्र के बाढ़पीड़ितों ने घेरा तथा उनके खाते में जीआर राशि नहीं भेजे […]
विज्ञापन
एक सप्ताह के अंदर सभी लाभुकों के खाते में चली जायेगी जीआर राशि : डीएम
तरैया : थाना क्षेत्र के रामपुर महेश गांव में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर की जा रहीं तैयारियों की जायजा लेने पहुंचे सारण डीएम हरिहर प्रसाद को क्षेत्र के बाढ़पीड़ितों ने घेरा तथा उनके खाते में जीआर राशि नहीं भेजे जाने की शिकायत की. बाढ़पीड़ितों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा. मौके पर उपस्थित जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह ने प्रधान सचिव आपदा प्रबंधन प्रत्यय अमृत से दूरभाष पर बात की तथा प्रधान सचिव आपदा से सारण डीएम से बात करायी.
प्रधान सचिव ने सारण डीएम को मामले को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह के अंदर तरैया व पानापुर प्रखंड के वंचित बाढ़पीड़ितों के खाते में जीआर राशि भेजने का निर्देश दिया. मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, धनवीर कुमार सिंह बिक्कु, जिला पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, जदयू नेता वीरेंद्र सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




