चार वर्षों से फरार सोनू को एसटीएफ ने दबोचा
Updated at : 13 Nov 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन

गुजरात के उद्योगपति के पुत्र है सोहैल हिंगोरा हाजीपुर से हुई सोनू की गिरफ्तारी छपरा (सारण) : बहुचर्चित सोहैल हिंगोरा अपहरण कांड में चार वर्षों से फरार सोनू सिंह को एसटीएफ ने रविवार को दबोच लिया. गिरफ्तार सोनू सिंह सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के चतुरपुर गांव का निवासी है. एसटीएफ की टीम ने […]
विज्ञापन
गुजरात के उद्योगपति के पुत्र है सोहैल हिंगोरा
हाजीपुर से हुई सोनू की गिरफ्तारी
छपरा (सारण) : बहुचर्चित सोहैल हिंगोरा अपहरण कांड में चार वर्षों से फरार सोनू सिंह को एसटीएफ ने रविवार को दबोच लिया. गिरफ्तार सोनू सिंह सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के चतुरपुर गांव का निवासी है. एसटीएफ की टीम ने सोनू को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन से उतर कर अपने मामा के घर जा रहा था. इसी दौरान पहले एसटीएफ के पुलिस निरीक्षक अर्जुन लाल, सब इंस्पेक्टर मो मुश्ताक की टीम ने उसे दबोच लिया.
ट्रेन से रांची से हाजीपुर स्टेशन पर उतरा और जब बाहर निकला,तभी उसे गिरफ्तार किया गया. एसटीएफ ने पहले से ही जाल बिछा कर रखी थी. सोनू सिंह के एक भाई को हाल ही में दमन द्वीप से रिमांड पर लाया गया है. इस मामले में सोनू सिंह के पिता नागमणि सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है. सोनू के भाई रणजीत सिंह को सबसे पहले गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया था. सोनू के पिता नागमणि सिंह झारखंड पुलिस में सहायक अवर निरीक्षक के पद पर रांची में पदस्थापित थे.
इस संबंध में नयागांव थाना में दर्ज कांड संख्या 111/13 की जांच सीआइडी कर रही है और अब तक कुल सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें नागमणि सिंह, रणजीत सिंह, सबलकिशोर सिंह, रामप्रकाश सिंह, रवीश कुमार, गणेश मुंडा, संदीप कुमार शामिल हैं. रणजीत सिंह को छोड़ कर शेष अन्य जमानत पर हैं. सोनू सिंह तथा दीपक कुमार सिंह फरार चल रहे थे. इसमें सोनू की गिरफ्तारी के लिए सीआइडी ने एसटीएफ से सहयोग मांगा था.
दीपक कुमार सिंह इस मामले का मास्टर माइंड है जिसे गिरफ्तार नहीं किया गया है. इसके अलावा चंदन सोनार भी वांटेड है. बताते चलें कि गुजरात के उद्योगपति के पुत्र सोहैल हिंगोरा का अपहरण वर्ष 2013 में गुजरात से कर लिया गया था और नयागांव थाना क्षेत्र के चतुरपुर गांव में छिपा कर रखा गया था. अपहरणकर्ताओं ने नौ करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी. सोहैल हिंगोरा को गुजरात पुलिस ने सारण पुलिस के सहयोग से बरामद किया था. डिस टीवी के नंबर के आधार पर लोकेशन पता लगा कर गुजरात पुलिस पहुंची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




