चूल्हे की चिनगारी से लगी आग, हजारों की संपत्ति राख

Updated at : 13 Nov 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
चूल्हे की चिनगारी से लगी आग, हजारों की संपत्ति राख

मढ़ौरा : प्रखंड क्षेत्र के नौतन गांव में बीती रात चूल्हे की चिनगारी ने कपिलदेव सिंह की दुनिया ही उजाड़ दी. मजदूरी कर घर में रखे सभी सामान को आग ने जलाकर राख कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कपिल सिंह की पत्नी झोंपड़ी में भोजन बना रही थी. उसी समय चूल्हे से निकली आग […]

विज्ञापन
मढ़ौरा : प्रखंड क्षेत्र के नौतन गांव में बीती रात चूल्हे की चिनगारी ने कपिलदेव सिंह की दुनिया ही उजाड़ दी. मजदूरी कर घर में रखे सभी सामान को आग ने जलाकर राख कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कपिल सिंह की पत्नी झोंपड़ी में भोजन बना रही थी. उसी समय चूल्हे से निकली आग की लपटों में झोंपड़ी आ गयी.
जब तक वह शोर मचाती, तबतक आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया था. देखते-देखते तीन झोंपड़ियों को आग ने चपेट में ले लिया. गृहस्वामी से मिली जानकारी के अनुसार, गहने, नकद , कपड़े, बर्तन, बिछावन सभी चीज आग की भेंट चढ़ गये. घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय मुखिया सुमित रंजन सिंह ने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने की बात कहीं. हालांकि पूरा परिवार खुली आसमान के नीचे रहने पर विवश है. परंतु समाचार प्रेषण तक कोई सरकारी स्तर से मदद पीड़ित परिवार को नहीं मिला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन